Saturday , 7 March 2026
Breaking News

कोरोना गाइडलाइन की पालना करवाने के लिए तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को दी जिम्मेदारी

कोविड़-19 की दूसरी लहर की रोकथाम के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी गाइडलाइन की पालना करवाने एवं गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर राजस्थान महामारी अधिनियम, 2020 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत नियमानुसार जुर्माना आदि की कार्यवाही करने हेतु जिले के सभी तहसील मुख्यालयों पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने तहसील सवाई माधोपुर पर तहसीलदार सवाई माधोपुर को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक, नायब तहसीलदार सवाई माधोपुर को दोपहर 12 बजे से सांय 4 बजे तक, नायब तहसीलदार सरकार पैरोकार कलेक्ट्रेट, सवाई माधोपुर को सांय 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक के लिए नियुक्त किया गया है। इस प्रकार तहसील मुख्यालय गंगापुर सिटी पर तहसीलदार गंगापुर सिटी को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक, ऑफिस कानूनगो/वरिष्ठतम भू-अभिलेख निरीक्षक गंगापुर सिटी को दोपहर 2 बजे से सांय 8 बजे तक एवं तहसील मुख्यालय बामनवास पर तहसीलदार बामनवास को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक, नायब तहसीलदार बरनाला को दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक के लिए नियुक्त किया गया है। तहसील मुख्यालय वजीरपुर पर तहसीलदार वजीरपुर को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक, ऑफिस कानूनगो/वरिष्ठतम भू-अभिलेख निरीक्षक वजीरपुर को दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक तथा तहसील मुख्यालय मलारना डूंगर पर तहसीलदार मलारना डूंगर को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक ऑफिस कानूनगो/वरिष्ठतम भू-अभिलेख निरीक्षक मलारना डूंगर को दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक के लिए नियुक्त किया गया है।

Tehsildar and Naib Tehsildars have the responsibility to make the Corona Guideline a cradle

तहसील मुख्यालय बौंली पर नायब तहसीलदार मित्रपुरा को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक ऑफिस कानूनगो/वरिष्ठतम भू-अभिलेख निरीक्षक बौंली को दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक एवं तहसील मुख्यालय चौथ का बरवाड़ा पर नायब तहसीलदार चौथ का बरवाड़ा को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा ऑफिस कानूनगो/वरिष्ठतम भू-अभिलेख निरीक्षक चौथ का बरवाड़ा को दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक एवं तहसील मुख्यालय खण्डार पर नायब तहसीलदार खण्डार को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा ऑफिस कानूनगो खण्डार को दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक के लिए नियुक्त किया है। जिला कलेक्टर ने सभी तहसील मुख्यालयों पर नियुक्त किये गये अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने तहसील मुख्यालय पर पुलिस जाप्ते के साथ उपस्थित रहकर निर्धारित समयावधि में बाजार में निरन्तर भ्रमण करें और दिए गए निर्देशों की पालना सुनिश्चित करवायें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !