सवाई माधोपुर: रणथंभौर दुर्ग स्थित त्रिनेत्र गणेश मेला 6 सितम्बर से 8 सितम्बर, 2024 तक आयोजित होगा। जिसके चलते कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव के निर्देशानुसार त्रिनेत्र गणेश मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की किसी प्रकार की असुविधा/परेशानी नहीं हो इसके लिए गणेशधाम पर अस्थाई दूरभाष नम्बर जारी कर कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसके दूरभाष नम्बर 07462-294100 है। इसी प्रकार एसडीएम कार्यालय के कन्ट्रोल रूम नम्बर 07462-220344 पर भी श्रद्धालु अपने शिकायत दर्ज कर सकते है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
