Sunday , 8 March 2026
Breaking News

दसवां राष्ट्रीय मतदाता दिवस हुआ आयोजित

दसवां राष्ट्रीय मतदाता दिवस का जिला स्तरीय समारोह जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह के मुख्य आतिथ्य तथा जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी की उपस्थिति में आज राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन में “कोई मतदाता छूटे नहीं” मतदाता साक्षरता की थीम पर समारोह पूर्वक हुआ।
कार्यक्रम में उपजिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर कैलाश चन्द्र, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार, एसडीएम रघुनाथ, तहसीलदार गोपाल सिंह हाड़ा सहित अन्य अधिकारीगण, बीएलओ एवं सुपरवाईजर उपस्थित थे।
कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ.एस.पी. सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान का महत्व समझें। अपना मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों में जोड़े जाए। इसके लिए बूथ लेवल अधिकारी एवं सुपरवाईजरों को विशेष प्रयास करते हुए जागरूकता के कार्य करने की आवश्यकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं को इस संबंध में शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि निर्वाचन में नागरिकों की भागीदारी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से प्रारंभ होती है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी श्रेणी के मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा उनमें जागरूकता पैदा करने के लिए कई प्रकार की पहल की है।

Tenth National Voters Day organized Sawai madhopur
इस मौके पर जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने भी विचार रखे। वहीं उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम कैलाश चन्द्र ने निर्वाचन आयोग का संदेश पढ़कर सुनाया।
कार्यक्रम में नव मतदाताओं को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं श्रेष्ठ कार्य करने पर वाले बीएलओ एवं सुपरवाईजर राजेश कुमार योगी, नरेन्द्र सिंह राजावत, सीताराम गौतम, प्रभुलाल खटीक एवं योगेश मीना, खण्डार से विपिन बिहारी मथुरिया, कमलेश गर्ग एवं रमाकान्त जैन को, गंगापुर सिटी से राजेश कुमार गुप्ता, गौरव कुमार मीना, विरेन्द्र कुमार शर्मा एवं अशोक गुप्ता को तथा बामनवास से रामेश्वर प्रसाद गुर्जर, उमेश कुमार पंचोली, सियाराम गुर्जर, उदय सिंह मीना एवं हंसराम गुर्जर को जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) डॉ. एस.पी. सिंह एवं अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !