Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश करेंगी झण्डा रोहण

गणतंत्र दिवस जिला मुख्यालय सहित अन्य स्थानों पर रविवार को हर्षाेल्लास, उमंग व भव्य आकर्षण के साथ मनाया जायेगा। जिला स्तरीय समारोह पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित होगा।
जिला स्तरीय समारोह की मुख्य अतिथि राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग (स्वतंत्र प्रभार), जन अभाव निराकरण, अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग मंत्री ममता भूपेश प्रातः 9ः05 बजे ध्वजारोहण करेंगी। इस दौरान पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रीय धुन के साथ गार्ड ऑफ आर्नर दिया जायेगा तथा मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगी।

Women and Child Development Minister Mamta Bhupesh flag hoisting Sawai madhopur
अतिरिक्त जिला कलेक्टर कैलाश चन्द्र द्वारा राज्यपाल के संदेश का वाचन किया जायेगा। इस मौके पर सामाजिक संदेशों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की झांकियां निकाली जायेंगी तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे।
जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह प्रातः 8ः30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजरोहण करेंगे। इससे पूर्व प्रातः 8ः00 बजे सभी कार्यालयों में तथा 8ः15 बजे कलेक्टर निवास पर तिरंगा फहराया जायेगा।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड में प्रशासन बनाम पत्रकार एवं एडवोकेट के बीच क्रिकेट मैच दोपहर एक बजे से खेला जायेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !