युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी की विदुषी सुशिष्या साध्वीश्री पुण्यप्रभाजी ठाणा-4 के सानिध्य व तेरापंथ महिला मंडल की मन्त्री सपना जैन के निर्देशन में तेरापंथ कन्या मण्डल के वार्षिक चुनाव मान-मनुहार पद्धति से सानन्द सम्पन्न हुए।
तेरापंथ कन्या मण्डल आदर्श नगर की प्रभारी मोना जैन ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय तेरापन्थ महिला मंडल के निर्देशानुसार सर्वसम्मति से अंकिता चिरन्जीलाल जैन व अविका अशोक जैन जेसी को स्थानीय मण्डल की संयोजिका मनोनीत किया गया है।
निवर्तमान संयोजिका लविशा राजेश जैन व सुनिधि नरेन्द्र जैन ने नवनिर्वाचित संयोजिका बहिनों का अभिनन्दन किया। नवनियुक्त संयोजिका द्वय ने सभी का आभार ज्ञापित करते हुए मण्डल की आगामी गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की। साध्वीवृन्द ने मंगल आशीर्वचन के साथ सभी को निष्ठा पूर्वक कार्य करने की प्रेरणा दी।