Sunday , 8 March 2026
Breaking News

समस्त पंचायतों में आधार बेस सिस्टम से शत-प्रतिशत भुगतान प्रणाली को करें लागू :- सीईओ

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जिला परिषद द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

 

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना ने आज मंगलवार को जिला परिषद सभागार में जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य कार्यकारी अधिकारी खन्ना ने अधिकारियों व कर्मचारियों को समय पर सभी विभागीय स्तर से प्राप्त पत्रों को पुटअप करने एवं उनका शत-प्रतिशत समय पर निस्तारण करने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने संभागीय आयुक्त कार्यालय, सतर्कता, लाइट्स पोर्टल, संपर्क पोर्टल, मुख्यमंत्री कार्यालय से आमजन से प्राप्त समस्त परिवादो का समय पर निस्तारण करने के दिशा निर्देश प्रदान किए।

 

 

उन्होंने ग्राम पंचायत दोनायचा, श्यामोली के नवीन पंचायत भवनों के समय पर निर्माण पूर्ण नहीं करवाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित ग्राम पंचायतों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने आंगनबाड़ी भवनों में शौचालय निर्माण के कार्य में प्रगति लाने, सीएसआर के माध्यम से आंगनबाड़ी भवनों के रंग रोगन पुताई के निर्देश मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक रूबी अंसार को प्रदान किए। आदर्श ग्राम योजना के विकास कार्यों का नियमित पर्यवेक्षण के लिए संबंधित विकास अधिकारियों को निर्देश देते हुए उनसे वीसी के माध्यम से प्रगति की जानकारी भी समय समय पर लेने के निर्देश दिए।

 

The Chief Executive Officer reviewed the progress of the schemes run by the Zilla Parishad

 

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जिले में राजीविका के माध्यम से की जा रही गतिविधियों की जानकारी भी राजीविका की जिला प्रबंधक डॉ. सुमन मीणा से प्राप्त की। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने सांसद स्थानीय क्षेत्रीय विकास योजना एवं विधायक स्थानीय क्षेत्रीय विकास योजना के चलाए जा रहे विकास कार्यों को समय पर पूर्ण कर उनका समायोजन करवाने के निर्देश दिए। डांग विकास योजना, माडा योजना की समीक्षा कर कार्यों का निरीक्षण करने एवं उनकी यूसी सीसी मंगवाकर समायोजन कराने के निर्देश दिए।

 

 

जिले की समस्त पंचायतों में आधार बेस सिस्टम से शत-प्रतिशत भुगतान प्रणाली को लागू करने के निर्देश प्रदान किए। प्रधानमंत्री आवास योजना में जिन्होंने आवास नहीं बनाए तथा राशि उठा ली उनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए। बैठक में जिला परिषद के अतरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजीत सहरिया, अधिशाषी अभियंता गोपाल दास मंगल, प्रकाश चंद मीणा, परियोजना अधिकारी महेश मीना, वरिष्ठ लेखा अधिकारी प्रभाकर शर्मा, विधिक सलाहकार सत्यभान हाड़ा, डीपीएम बलवंत सिंह सहित जिला परिषद के अधिकारी कार्मिक उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !