जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रोज अपनी फरियाद लेकर सैंकड़ों लोग आते है पर यहां उनके मानवाधिकारों का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन होता है। हिन्दूस्तान शिवसेना के राष्ट्रीय प्रमुख दिल्ली हाईकोर्ट के एडवोकेट राजेन्द्र सिंह तोमर राजा भैया ने बताया कि जनता जनार्दन यानी भगवान कहीं जाने वाली जनता एसपी से मिलने के लिए दूर दराज गांवों व कस्बों से यहां आती है और अपनी बारी का इंतजार एसपी कार्यालय के बाहर उनसे मिलने के लिए करती है। परन्तु यहां उन्हे गर्मी में जमीन पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

क्योंकि ना तो यहां कोई आगंतुक कक्ष है और ना ही उनके बैठने के लिए कुर्सीयां या बेंचो की व्यवस्था है ना पीने के पानी की कोई सुविधा है। अपने एक केस के सिलसिले में जिला न्यायालय में आए एडवोकेट राजेन्द्र सिंह ने जब इस नजारे को अपनी आँखों से यहां कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर देखा तो मानवता के नाते उन्होंने तुरंत जनहित में जिला न्यायालय सवाई माधोपुर के एडवोकेट अक्षय राजावत के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कि सचिव एडीजे, जिला कलेक्टर और जिला एसपी को इसकी लिखित शिकायत देकर जल्द से जल्द इन समस्याओं को दूर कराने तथा यहां आगंतुक कक्ष बनाने या आगंतुकों के लिए पर्याप्त कुर्सियां व बेंचे लगवाने और पीने के पानी की व्यवस्था कराने की मांग की।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया