Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मारपीट के मामले में एक साल से फरार दो आरोपी गिरफ्तार

मलारना डूंगर थाना पुलिस ने गम्भीर मारपीट के मामले में एक साल फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी अमजद खान और सलमान खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसपी सुनील कुमार के निर्देशन में तथा राकेश कुमार राजौरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर व राजवीर सिंह चम्पावत पुलिस उपाधीक्षक वृत्त शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में थानाधिकारी राजकुमार मीना के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा करीब एक वर्ष से अधिक समय से फरार चले रहे आरोपी अमजद खान पुत्र लईक अहमद निवासी मण्डी कुआं के पास मलारना डूंगर और सलमान खान पुत्र मन्नान खान निवासी ईमली पाड़ा मलारना डूंगर को गिरफ्तार किया गया।

 

 

Two accused absconding for a year arrested in the case of assault in sawai madhopur

 

 

गौरतलब है की गत दिनांक 07.02.2021 को  आशीष शर्मा पुत्र घनश्याम निवासी भूखा मोड़ मलारना डूंगर ने पर्चा बयाना किया की वह घर से मोटर साईकिल से अपनी दुकान पर जा रहा था। रास्ते में अचानक आरोपियों ने सामने स्कार्पियो गाड़ी लगा दी। जिसमे से अमजद एवं उसका दोस्त उतरे और दोनों ने डण्डो व तलवार से मारपीट करना शुरु कर दिया। अमजद ने पीड़ित को तलवार से व दुसरे ने डण्डे से मारपीट की। लेकिन मैं उसका नाम नहीं जानता फिर आसपास के लोग बचाने के लिए आता देख वे लोग वहां से भाग गए। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में राजकुमार मीना थानाधिकारी मलारना डूंगर, दौलत सिंह सहायक उपनिरीक्षक, संजय कुमार हैड कांस्टेबल, धर्मेन्द्र कुमार कांस्टेबल एवं दानवीर कांस्टेबल आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !