Thursday , 22 October 2026
Breaking News

राजस्व रिकॉर्ड में राधामोहन का दर्ज हुआ सही नाम 

प्रशासन गांव के संग अभियान लोरवाड़ा के राधा मोहन के लिए खुशी भरा रहा। राजस्व रिकॉर्ड में अब तक राधा मोहन का नाम राधागोपाल पुत्र फूलकरण था, जिसे शिविर में सही कर राधामोहन को सही पहचान दी गई। उपखंड अधिकारी सवाई माधोपुर कपिल शर्मा ने बताया राधामोहन पुत्र फूलकरण जाति ब्राहम्ण की कृषि भूमि ग्राम खेडली खालसा पटवार हल्का लोरवाडा खाता संख्या 16 खसरा नम्बर 15 रकबा 0.19 हिस्सा 1/3 प्रार्थी के नाम है। जमांबदी में राधागोपाल पुत्र फूलकरण के नाम है, जबकि प्रार्थी का सही नाम राधामोहन पुत्र फूलकरण है।

 

 

 

प्रार्थी की अन्य जमाबंदियो में नाम राधामोहन पुत्र फुलकरण है लेकिन खाता संख्या 16 में सहवन त्रुटि से राधागोपाल पुत्र फूलकरण लिखा हुआ है।  शिविर में राधामोहन के समस्त दस्तावेज पहचान पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड, भामाशाह कार्ड, बैंक की पास बुक, जाॅब कार्ड समस्त जगह नाम राधा मोहन पुत्र फुलकरण है एवं वास्तविक नाम भी प्रार्थी का यही है। खाता संख्या 16 खसरा नम्बर 15 रकबा 0.19 में प्रार्थी का हिस्सा 1/3 नाम राधागोपाल पुत्र फुलकरण के स्थान पर राधामोहन पुत्र फूलकरण नाम अंकित किये जाने का निवेदन शिविर में किया।

 

 

 

नाम गलत होने के कारण उसको कोई सरकारी लाभ नहीं मिल पा रहा था। अपना नाम सही करने के लिए तहसील कार्यालय के बार-बार चक्कर लगा रहा था। प्रार्थी ने अपना नाम सही कराने के लिए न्यायालय उपखण्ड सवाई माधोपुर में 136 एलआरएक्ट का प्रकरण दर्ज करवाया।

 

 

 

शिविर में प्रार्थी कैम्प उपस्थित हुआ तथा अपनी परेशानी प्रभारी उपखण्ड अधिकारी को सुनाई। उपखण्ड अधिकारी ने सुनकर कैम्प में उपस्थित लोगों से पूछा तथा तहसीलदार/पटवारी/ संरपच / सचिव से प्रकरण की जाॅच करवायी गई। प्रकरण में प्रार्थी का नाम गलत पाया गया, जिसे उपखण्ड अधिकारी सवाई माधोपुर द्वारा तुरन्त प्रभाव सही करवाने के आदेश दिये गयें। राधामोहन को नाम सही कर आदेश की प्रति दी गयी तो उनके चेहरे पर खुशी दिखाई दी व चेहरा खिल गया।

 

 

 

राधामोहन ने माननीय मुख्यमंत्री एवं प्रशासनिक अधिकारियो / कर्मचारियो का  आभार प्रकट करते हुऐ कहा कि आज 10 साल बाद मेरा नाम राजस्व रिकार्ड सही हुआ है तथा और मुझे सरकारी योजनाओ का लाभ मिलेगा ‘‘ आज मेरा काम हुआ मै बहुत खुश हूॅ।

 

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस जिला स्तरीय समारोह 11 अक्टूबर को

 

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के तहत जिला स्तरीय समारोह राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन में 11 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे होगा। समारोह के कार्यक्रम की थीम “मेरी बेटी मेरा सम्मान” होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन करेंगे। मुख्य अथिति स्थानीय विधायक सवाई माधोपुर होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रमुख सुदामा देवी, उप प्रमुख बाबूलाल मीणा, निरमा देवी प्रधान सवाई माधोपुर और विमल महावर चेयरमैन नगर परिषद सवाई माधोपुर भाग लेंगे।

 

The correct name of Radha Mohan was recorded in the revenue records in sawai madhopur

 

कार्यक्रम में जिले  की 100 बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। ऐसी बालिकाएं जिन्होंने खेलकूद प्रतियोगिता, शैक्षिक दृष्टि से उत्कृष्ट अंक अर्जित किए हो, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट श्रेणी अर्जित की हो, इंस्पायर अवार्ड प्राप्त किया हो, विभिन्न स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला एवं राज्य स्तर पर भागीदारी,  सामाजिक समरसता के क्षेत्र में विशेष योगदान दिया हो। ऐसी बालिकाओं का चयन किया गया है।कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक स्तर पर चयनित शैक्षिक किशोरी उत्सव के तहत 36 स्टालों का प्रदर्शन जिला स्तर पर किया जावेगा। यह जानकारी मोहम्मद साबिर ने दी।

सोमवार को प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत होगा विभिन्न शिविरों का आयोजन

 

गांव प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत सोमवार 11 अक्टूबर को जिले में 6 शिविरों का आयोजन होगा। नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार 11 अक्टूबर को तहसील सवाई माधोपुर के रवांजना चौड़, बौंली की थडोली, मलारना डूंगर की पीलवा नदी पंचायत में शिविर का आयोजन होगा।

 

 

 

इसी प्रकार गंगापुर तहसील की महू कलां, वजीरपुर की पावटा एवं बामनवास की डूंगरपट्टी ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन होगा। इसी प्रकार प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत नगर परिषद गंगापुर एवं सवाई माधोपुर के वार्ड नंबर 5 एवं 6 के लिए 11 एवं 12 अक्टूबर को संबंधित परिषद कार्यालय में शिविरों का आयोजन होगा।

 

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक 11 अक्टूबर को

 

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक 11 अक्टूबर को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर राजेंद्र किशन की अध्यक्षता में होगी।

 

 

अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी ने संबंधित अधिकारियों एवं समिति के सदस्यों से नियत समय पर बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !