Sunday , 6 September 2026
Breaking News

कोयले की कमी ने गुल की आमजन के घर की बत्ती

कोयले और बिजली का उत्पादन अगले तीन-चार दिनों में सामान्य हो जाएगा: प्रह्लाद जोशी

एक पुस्तक के विमोचन के मौके पर शनिवार को केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि इस साल भारी बारिश के चलते भी कोयले के उत्पादन और आपूर्ति में कमी आई है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कोयला के महंगा होने से इसकी आपूर्ति एवं बिजली के उत्पादन में कमी आई है। लेकिन उन्होंने भरोसा दिया है कि अगले तीन से चार दिनों में हालात सामान्य हो जाएंगे।

हालांकि कोयला मंत्री ने कहा की “यदि पिछले कई सालों के आंकड़ों को मिलाएंगे तो पाएंगे कि इस साल सितंबर तथा अक्टूबर में कोयले का उत्पादन एवं इसकी आपूर्ति सबसे अधिक रही है। उम्मीद है कि अगले तीन से चार दिनों में हालात सामान्य हो जाएंगे।” जोशी ने कहा की “आयात किए जाने वाले कोयले के अंतरराष्ट्रीय दाम अचानक से बढ़ गए हैं।

इसलिए आयातित कोयले से चलने वाले बिजली घरों ने अपना उत्पादन बंद कर दिया है। ऐसे संयंत्रों के बंद हो जाने के बाद समूचा भार घरेलू कोयले पर आ गया है।” कोयला मंत्री ने बताया है कि वो अगले एक-दो दिनों में कोयले की उपलब्धता का ‘पूरा ब्यौरा’ पेश करेंगे।

The shortage of coal made the light of the common man's house in india

केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र

इससे पहले शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है। उन्होंने पीएम से अनुरोध किया है कि दिल्ली को बिजली देने वाले ताप विद्युत संयंत्रों को कोयले की पर्याप्त आपूर्ति की जाए।

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया है कि कोयले की कमी के कारण आगामी दिनों में दिल्ली को बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, दिल्ली के बिजली मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया था कि दिल्ली की अधिकांश बिजली एनटीपीसी से खरीदी जाती है तथा य​दि उसने आपूर्ति बंद कर दी, तो दिल्ली को ‘ब्लैकआउट’ के हालातों का भी सामना करना पड़ सकता है।

इन मामलों पर जोशी ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री को लिखे केजरीवाल के पत्र के बारे में जानकारी है और इस मामले पर वो एनटीपीसी से जानकारी मांगेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !