चौथ का बरवाड़ा कस्बे में स्थित सप्त सितारा होटल से देर रात तक तेज आवाज में डीजे और पटाखों की आवाज आते रहने से आस – पास के मोहल्ले वासियों को भारी परेशानी का सामाना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि होटल में आये दिन इस प्रकार के आयोजन होने लगे हैं, जिससे ग्रामवासियों, विशेष कर बोर्ड की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसी को देखते हुए बीती रात डीजे एवं पटाखों की तेज आवाज से परेशान गढ़ मोहल्ले के प्रबुद्द जन और महिलाएं इकट्ठे होकर पुलिस थाने गए और आपत्ति दर्ज करवाई। जिसके बाद होटल से डीजे और पटाखे चलने बंद हो गए। यहाँ यह भी उल्लेखनीय है की रात्रि 10 बजे बाद सभी प्रकार के तेज आवाज वाले संगीत उपकरण चलने पर प्रतिबन्ध है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया