Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

करोड़ों रूपए की स्टाम्प चोरी के मामले में कोर्ट ने दिए जांच के आदेश

जिले के गंगापुर सिटी में पट्टों की रजिस्ट्री करने के दौरान राज्य सरकार को स्टाम ड्यूटी चोरी कर करोड़ो रूपये का चूना लगाने कि जांच अब थाना कोतवाली गंगापुर सिटी पुलिस करेगी और दो महीने में अपनी रिपोर्ट कोर्ट में देगी। यह आदेश गांगपुर सिटी के एसीजेएम ने हिंदुस्तान शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली हाई कोर्ट के एडवोकेट राजेंद्रसिंह तोमर राजा भईया द्वारा दायर इस्तगासे पर प्रसंज्ञान लेते हुए दिए है।
राजा भईया ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि पिछले कई वर्षों मे यहां पट्टों कि रजिस्ट्रीकरण के दौरान स्टाम चोरी कर करोड़ो रूपए का चूना राज्य सरकार को लगाया गया है इस बाबत उन्होंने आरटीआई के माध्यम से भी कुछ सूचनाएं प्राप्त कर तत्कालीन नगर आयुक्त गंगापुर सिटी और उनके कार्यालय संबंधित कर्मचारियों, संबंधित तहसीलदार एवं पदेन सब रजिस्ट्रार, गंगापुर सिटी और उनके कार्यालय के संबंधित कर्मचारियों तथा पट्टा पंजीकरण करवाने वाले संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध तथ्यों सहित थाना कोतवाली गंगापुर सिटी के थानाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर को लिखित शिकायतें दी थी।
Court orders investigation in case of stamp theft worth crores in gangapur sawai madhopur
लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायतों पर कोई कानूनी कार्रवाई आरोपियों के विरुद्ध नहीं की थी जिस पर उन्होंने न्यायलय का दरवाजा खट खटाते हुए अतरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गंगापुर सिटी कि कोर्ट मे धारा 190 सीआरपीसी के तहत उपरोक्त सभी आरोपियों के खिलाफ इस्तगासा दर्ज कराया था। जिस पर सभी दस्तावेजों का अवलोकन करने के बाद और उनकी दलीलें सुनने के बाद इस्तगासे पर प्रसंज्ञान लेते हुए सीआरपीसी की धारा 202 के तहत थाना अधिकारी थाना कोतवाली गंगापुर सिटी पुलिस को जांच कर सभी तथ्य एवं दस्तावेजों सहित दो महीनों मे अदालत के समक्ष पेश करने के आदेश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !