Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 18 जनों को धरा

शांति भंग करने के आरोप में 9 आरोपी गिरफ्तारः-

हरसुख सहायक उपनिरीक्षक थाना मानटाउन ने रूपसिंह पुत्र भंवरलाल निवासी मांगरोल को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार महेश कुमार हैड कांस्टेबल थाना सदर गंगापुर सिटी ने धर्मराज पुत्र बाबूलाल निवासी बैरवा ढाणी गांवडी कलां, भरतलाल पुत्र काडूराम निवासी बैरवा ढाणी गांवडी कलां, प्रेमराज पुत्र बाबूलाल निवासी बैरवा ढाणी गांवडी कलां, जगदीश पुत्र बाबूलाल निवासी बैरवा ढाणी गांवडी कलां को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 

इसी प्रकार कमलेश कुमार सहायक उपनिरीक्षक थाना मलारना डूंगर ने शाहिद पुत्र फरमान निवासी बहतेड़, अकबर पुत्र इमरान निवासी बहतेड़ को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार ब्रजेश कुमार थानाधिकारी थाना बामनवास़ ने कुलदीप पुत्र हरकेश निवासी सिगटोली, बबलूराम पुत्र नानकराम निवासी विन्दोरी का बालाजी थाना मंडावरी जिला दौसा को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

अवैध अंग्रेजी शराब बेचते हुए 1 आरोपी गिरफ्तारः-

 

हरिशंकर सहायक उपनिरीक्षक थाना बौंली़ ने हीरालाल पुत्र लक्ष्मीनारायण निवासी बपुई को अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी ग्राम बपुई में अवैध अंग्रेजी शराब बेचता हुआ पाया गया जिस पर आरोपी से अनुज्ञापत्र मांगा तो कोई अनुज्ञापत्र नहीं होना बताया जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 135 पव्वे अवैध अन्ग्रेजिन शराब को जप्त कर एक्साइज एक्ट में पर प्रकरण दर्ज किया गया।

 

ध्वनि प्रदूषण करने के 4 आरोपी गिरफ्तार:-

 

प्रेमप्रकाश सहायक उपनिरीक्षक थाना मानटाउन ने नेनूराम पुत्र रूपनारायण निवासी त्रिलोकपुरा को ध्वनि प्रदूषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी सार्वजनिक स्थान ब्रिज के पास खेरदा में तेज आवाज में डेक मशीन बजाते हुये पाया गया जिस पर आरोपी को मय डेक मशीन, स्पीकर व मैमोरी कार्ड के गिरफ्तार कर थाना मानटाउन पर आरएनसी एक्ट में प्रकरण में दर्ज किया गया। इसी प्रकार दाताराम सहायक उपनिरीक्षक थाना खण्डार ने इन्द्रकुमार पुत्र हजारी लाल निवासी फरिया को ध्वनि प्रदूषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी सार्वजनिक स्थान अस्पताल खण्डार में तेज आवाज में डेक मशीन बजाते हुये पाया गया जिस पर आरोपी को मय डेक मशीन, स्पीकर व मैमोरी कार्ड के गिरफ्तार कर थाना खण्डार पर धारा आरएनसी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया।

 

इसी प्रकार भरत सिंह सहायक उपनिरीक्षक थाना खण्डार ने हुकम पुत्र बदरी निवासी तालड़ा को ध्वनि प्रदूषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी सार्वजनिक स्थान अस्पताल खण्डार में तेज आवाज में डेक मशीन बजाते हुये पाया गया जिस पर आरोपी को मय डेक मशीन, स्पीकर व मैमोरी कार्ड के गिरफ्तार कर थाना खण्डार पर आरएनसी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। इसी प्रकार प्रकाश चन्द हैड कांस्टेबल थाना वजीरपुर ने धारासिंह पुत्र तेजराम निवासी मांच को ध्वनि प्रदूषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी सार्वजनिक स्थान थाने से सामने वजीरपुर में तेज आवाज में डेक मशीन बजाते हुए पाया गया जिस पर आरोपी को मय डेक मशीन, स्पीकर व मैमोरी कार्ड के गिरफ्तार कर थाना वजीरपुर पर आरएनसी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया।

 

Police arrested 18 accused in sawai madhopur

 

दर्ज मुकदमात के 1 आरोपी गिरफ्तारः-

जगदीश प्रसाद सहायक उपनिरीक्षक थाना सदर गंगापुर सिटी ने जसमत उर्फ सोफू सरकार उर्फ अर्जुन पुत्र जवान सिंह निवासी नागर गुठाकर थाना बैर जिला भरतपुर को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपीे के विरूद्ध थाना सदर गंगापुर सिटी पर आईपीसी व आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया था।

 

शराब पीकर वाहन चलाते 1 आरोपी गिरफ्तार:-

 

रेवत सिंह हैड कांस्टेबल थाना खण्डार ने ब्रजेश पुत्र जगमोहन निवासी दोलतपुरा थाना खण्डार को शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर उत्पात मचाते 2 आरोपी गिरफ्तार:-

 

रेवत सिंह हैड कांस्टेबल थाना खण्डार ने आकाश पु्त्र जगमोहन, बिजेश पुत्र घनश्याम निवासीयान दौलतपुरा को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर उत्पात मचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !