Sunday , 8 March 2026
Breaking News

प्रभारी मंत्री ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर जांची व्यवस्थाएं

प्रभारी मंत्री ने चिरंजीवी चिकित्सा शिविर का किया शुभारंभ

 

 

जिला प्रभारी मंत्री भजनलाल जाटव ने वर्तमान सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज मंगलवार को चिकित्सा विभाग की ओर से शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बजरिया में आयोजित मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा पंजीकरण एवं चिकित्सा शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया। शिविर का शुभारंभ करने के बाद प्रभारी मंत्री ने जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन एवं पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह के साथ शिविर का निरीक्षण किया।

 

 

 

यहां लगाई गई प्रत्येक स्टॉल पर पहुंचकर उन्होंने किए जाने वाले कार्य, जांच एवं मरीजो को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने पंजीकरण, चिकित्सकों की टीम सहित अन्य स्टॉलों पर नियुक्त कार्मिकों से सवाल जवाब भी किया। वहीं शिविर में चिकित्सा लाभ प्राप्त करने आए लाभार्थियों से भी संवाद कर फीडबेक प्राप्त किया। शिविर में शुगर एवं बीपी जांच की स्टॉल पर प्रभारी मंत्री ने स्वयं भी शुगर की जांच करवाई।

 

 

The minister in charge inspected the urban primary health center and checked the arrangements

 

शहरी पीएचसी का किया निरीक्षण:-

 

प्रभारी मंत्री ने शिविर के निरीक्षण के बाद शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने आउटडोर, दवा वितरण कक्ष, पंजीयन कक्ष, टीकाकरण कक्ष सहित अन्य कक्षों में पहुंचकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। नि:शुल्क दवा योजना के तहत दवा की उपलब्धता तथा मरीजों को मिलने के संबंध में सवाल जवाब किए। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय की टीम द्वारा छत की मरम्मत के अभाव में बरसात में पानी टपकने के शिकायत की तो प्रभारी मंत्री ने मौके पर ही नगर परिषद आयुक्त को नगर परिषद से चार लाख रूपए स्वीकृत कर छत की मरम्मत करवाने के निर्देश दिए।

 

 

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोविड टीकाकरण एवं सामान्य टीकाकरण की प्रगति के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री की निरोगी राजस्थान की परिकल्पना को साकार करने के लिए सभी से मिलकर समन्वित प्रयास की बात कही। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर राजेन्द्र किशन, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह, जिला प्रमुख सुदामा मीना, एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी, सीईओ उत्तम सिंह शेखावत और सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !