Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

प्रदेश के आधारभूत ढांचे को मजबूती दी, सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ाया :- जिला प्रभारी मंत्री

अब 2 साल में इन उपलब्धियों को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जायेंगे :-जिला प्रभारी मंत्री

वर्तमान राज्य सरकार के तीन साल पूरे होने पर आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों की कड़ी में आज मंगलवार को जिला प्रभारी मंत्री भजनलाल जाटव ने शहरी पीएचसी में प्रेस वार्ता कर सवाई माधोपुर समेत पूरे राज्य में गत 3 साल में हुये अभूतपूर्व विकास, सामाजिक सुरक्षा प्रसार की जानकारी दी तथा अगले 2 साल में विकास के विजन पर मीडिया से सुझाव मांगे। जिला प्रभारी मंत्री ने प्रेस वार्ता में बताया कि कोरोना संकट के बावजूद गत 3 साल में राज्य सरकार ने सड़क, बिजली, पेयजल, सिंचाई, शिक्षा, चिकित्सा जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक क्षेत्रों के आधारभूत ढांचा विकास के साथ ही कमजोर वर्गो को पेंशन, पालनहार, विवाह सहायता योजना, दिव्यांगों का सरकारी सेवाओं में आरक्षण बढ़ाना, मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना, मुख्यमंत्री किसान मित्र योजना, 5 साल तक कृषि क्षेत्र की बिजली दर न बढ़ाने, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना जैसे कदमों से सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित किया है, अगले 2 साल में विकास की इस प्रगति को नई ऊंचाइयों पर ले जायेंगे।

 

 

 

 

प्रभारी मंत्री ने बताया कि पहले किसी को गम्भीर बीमारी हो जाती थी तो घर, जेवर, पशु बिकने की नौबत आ जाती थी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्ववर्ती कार्यकाल में दवा और जांच की निःशुल्क योजनायें ला कर इस स्थिति में बहुत सुधार किया। वर्तमान कार्यकाल में उन्होंने इसे आगे बढ़ाते हुए मिशन बनाया कि राज्य के लोग एक तो गम्भीर बीमारी से बचे रहे, इसके लिये स्वस्थ जीवन शैली, घर-घर औषधि योजना, बीपी, शुगर, कैंसर आदि की अर्ली स्टेज पर ही जांच कर उपचार शुरू करना आदि का प्रबंध किया, दूसरी ओर निःशुल्क जांच और दवा का दायरा बढ़ाया, सरकारी अस्पतालों में अत्याधुनिक जांच मशीनों की संख्या बढ़ाई, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से प्रत्येक परिवार को 5 लाख रू तक का बीमा कवर दिया ताकि सरकारी के साथ ही चिन्हित निजी अस्पताल जिनकी संख्या हजारों में है, में निःशुल्क इलाज हो सके।

 

 

 

 

प्रभारी मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य ने बेहतरीन कोरोना प्रबंधन किया जिसकी देश-विदेश में प्रशंसा हुई। सवाई माधोपुर जिले में ही मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना में 2 अनाथ ,105 विधवा व 84 पालनहार को पैकेज मिला। कोरोना काल में रोजगार प्रभावित होने पर जिले के 8212 लोगों को 2 करोड 10 लाख 22 हजार रूपए की एक्सग्रेसिया सहायता राशि दी गई। जिले में सरकारी अस्पतालों में 11 ऑक्सीजन प्लांट निर्मित किये गये।

 

 

 

नई सरकार गठित होते ही जन घोषणा पत्र में किये कृषि ऋण माफी के वादे को पूरा किया, किसान की समृद्धि के लिये मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना में प्रति माह 1 हजार रू का अनुदान दिया। प्रदेश में गत 3 साल में 123 नये सरकारी कॉलेज खुले, प्रदेश के होनहार 200 विद्यार्थियों को प्रति वर्ष राज्य सरकार के खर्च पर विदेश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में अध्ययन के लिये राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना-2021 शुरू की गई। निजी क्षेत्र में अंग्रजी मीडियम स्कूल ग्रामीण में बहुत कम है तथा इससे ग्रामीण बच्चे अग्रेजी माध्यम नहीं ले पाते थे, अब महात्मा गांधी अंग्रजी माध्यम स्कूल खुलने से स्थिति में बहुत सुधार हुआ है।

 

 

Strengthened the state's infrastructure, increased the scope of social security - District In-charge Minister

 

प्रभारी मंत्री ने बताया कि प्रशासन गांवों के संग अभियान में ग्रामीणों के लम्बे समय से अटके काम हुये हैं, उन्हें मौके पर ही विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित किया गया। इस अभियान में प्रदेश में साढे 8 लाख पट्टे बांटे गये, साढे 15 हजार भूमिहीन परिवारों को भी पट्टे दिये गये। सवाईमाधोपुर में मिनी फूड पार्क स्वीकृति, 4 नये रीको एरिया के विकास, चौथ का बरवाड़ा में तहसील भवन, खण्डार में एस.सी. बालक छात्रावास और राजकीय महाविद्यालय, गंगापुर सिटी में सदर थाना, मकसूदनपुरा और चौथ का बरवाडा में देवनारायण आवासीय विद्यालय भवनों का निर्माण पूर्ण हो चुका है, जल्द ही 325 करोड़ रुपए लागत से मडिकल कॉलेज का काम शुरू होगा।

 

 

 

जिले के 57065 किसानों के सहकारी समितियों के माध्यम से लिये गये 179 करोड़ 68 लाख रुपए के ऋण माफ किये गए। गत 3 साल में सहकारी समितियों ने  369104 किसानो को 973 करोड़ 31 लाख रुपए के ऋण वितरित किये। प्रशासन गॉवों के संग अभियान के तहत जिले में 22365 खातों का शुद्धिकरण, 1753 खातों का आपसी सहमति से विभाजन, 1068 रास्ता विवादों का निस्तारण किया, 437 गैर खातेदारों को खातेदारी प्रदान गई । 27293 नामान्तरण दर्ज किये गये, 427 सार्वजनिक प्रयोजनार्थ के भूमि आवंटन, 2720 सीमा ज्ञान, पत्थर गढी के प्रकरणों का निस्तारण, 24277 जारी मूल निवास, खसमत प्रमाण पत्र जारी किये गये इसी प्रकार 30360 राजस्व रिकॉर्ड की नकले जारी कर राहत प्रदान की गई।

 

 

 

पंचायत राज विभाग ने 22134 आवासीय पट्टे जारी किये गये। उन्होंने पत्रकारों के सुझाव पर जिले में डेंगू के बेहतर उपचार के लिये प्लाजमा मशीन संचालित करने के लिये पूर्ण प्रयास करने, सवाई माधोपुर नगरपरिषद के टेंडर, विकास कार्य सम्बंधी कुछ शिकायतों की जांच के लिये कमेटी गठित करवाने की बात कही। प्रदेश में रोजगार संवर्धन के सवाल पर उन्होंने कहा कि गत 3 साल में 95,196 युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई, 77053 पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है तथा 44000 को राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में संविदा नियुक्ति दी गई है।

 

 

 

इससे भी कई गुना को स्वरोजगार के लिये प्रशिक्षण दिलाया, नये उद्योग लगाने के लिये माहौल बनाया और उद्यमियों ने बडी संख्या में यहॉं नई यूनिट भी लगाई जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिला। प्रेस वार्ता में बामनवास एमएलए इन्द्रा मीना, जिला प्रमुख सुदामा मीना, जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन और एसपी राजेश सिंह भी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !