Monday , 7 September 2026
Breaking News

नाबालिग बालिका की बरामदगी के लिए चौथे दिन भी धरना जारी 

जिला कलेक्ट्रेट गेट के सामने किसान सभा जिला अध्यक्ष कांजी मीणा के नेतृत्व में बालिका बरामदगी के लिए बामनवास पुलिस थाने के गांव बंदावल की नाबालिग बच्ची की बरामदगी की मांग को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के चौथे दिन भी राजस्थान किसान सभा के कार्यकर्ताओं का धरना जारी रहा और सैकड़ों लोग कार्यकर्ता धरने पर मौजूद रहे।

 

किसान सभा के जिला अध्यक्ष कानजी मीणा बताया कि 16 वर्षीय बालिका का अपहरण हुए 1 माह होने के बाद भी पुलिस बालिका को बरामद नहीं कर रही है। कांजी मीणा मीना ने कहा कि जिला प्रशासन जिले की सभी तहसीलों में ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर क्षेत्र में शांति कायम करें। जब तक बच्ची बरामद नहीं होगी तब तक हमारा शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन चलता रहेगा।

 

The protest continued for the fourth day for the recovery of the minor girl in sawai madhopur

 

किसान सभा के नेतृत्व में बैरवा समाज के संगठन के कार्यकर्ता ने पुलिस अधीक्षक व जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया। जिस पर बहुत जल्द नाबालिग बच्ची बरामद करने का आश्वासन दिया गया। धरने पर प्रदर्शन में कई संगठनों ने धरने का समर्थन दिया।

 

बसपा के राज्य स्तर के कार्यकर्ता, ग्रामीण पुरूष महिलाऐं, बैरवा समाज के जिला अध्यक्ष अशोक बैंडवाल, रामजीलाल वर्मा, रईस अहमद अंसारी, महिला फेडरेशन की महासचिव शबनम बानो, किसान सभा जिला अध्यक्ष कांजी मीणा, सवाई माधोपुर तहसील अध्यक्ष किसान सभा विजय राम मीणा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव रामगोपाल गुणसारिया, भीम आर्मी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

ये भी पढ़ें:- #News #SawaiMadhopur “नाबालिग बालिका को बरामद करने को लेकर निकाला कैंडल मार्च”

नाबालिग बालिका को बरामद करने को लेकर निकाला कैंडल मार्च

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !