Saturday , 5 September 2026
Breaking News

सरकारी अध्यापिका से रेप और लूट के मामले में शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सरकारी अध्यापिका के साथ दुष्कर्म और लूटपाट के आरोपी को गिरफ्तार करने को लेकर शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने उप जिला कलेक्टर जोगेंद्र सिंह गुर्जर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि बामनवास ब्लॉक में सरकारी अध्यापिका स्कूल से वापस अपने घर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में बाइक सवार से लिफ्ट लेने पर सवाई माधोपुर तहसील बामनवास इलाके के मीणा कोलेता क्षेत्र में सरकारी अध्यापिका के साथ रेप और लूटपाट की घटना हुई है जो की घोर निंदनीय है।

 

 

घटना को लेकर पूरे क्षेत्र के सरकारी, गैर सरकारी शिक्षक, शिक्षिकाओं में भारी आक्रोश है। सरकारी अध्यापिका गत शनिवार को स्कूल में अपनी ड्यूटी करके वापस अपने घर लौट रही थी। उसी दौरान एक अज्ञात बाइक सवार से लिफ्ट ले ली। लेकिन बाइक सवार पीड़िता को मीना कोलेता के बीहड़ जंगल में ले गया। जहां आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया।

 

Teachers' union submitted memorandum to the Chief Minister in the case of rape from a government teacher

 

आरोपी ने उसकी सोने की कान की बालियां, पैरों की चांदी की पायजेब, मोबाइल और करीब 4000 रूपये लूट लिए और मौके से फरार हो गया। सरकारी शिक्षिका ने बामनवास पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर घटना की घोर निंदा करता है और आरोपी को जल्द से गिरफ्तार कर सजा की मांग की।

 

उपखंड बामनवास शिक्षक संघ अंबेडकर के ब्लॉक अध्यक्ष उदय सिंह मीणा ने बताया कि समस्त शिक्षक समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। ज्ञापन देने के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष के साथ ही कुंजीलाल मीणा, गीतराम मीणा, बाबूलाल जाटव, रमेश मीणा, सीमा बंसल, हेमलता शर्मा, शारदा दायमा, शंभू दयाल, एकराज मीणा, उमेश पंचोली, सुरेश, रमेश, कैलाश, नाहर सिंह सहित संघ के सभी सदस्य एवं पटवारी महिला कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

ये भी पढ़ें:- #Breaking #SawaiMadhopur “बाइक सवार ने सरकारी स्कूल की शिक्षिका से किया दुष्कर्म”

बाइक सवार ने सरकारी स्कूल की शिक्षिका से किया दुष्कर्म

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !