जिले में 20-21 नवंबर के बीच आईपीएल कम्पनी के 2600 मीट्रिक टन यूरिया की रैक पहुंच रही है जिससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि इसके साथ ही आज गुरूवार को अग्रवाल कृषि सेवा केन्द्र, बालेर को 39 मीट्रिक टन, बल कृष्ण केबीबी गंगापुर सिटी को 39 एमटी, महेश सीमेंट ऐजेंसी उलियाना को 39 एमटी, विनोद सैनी केबीबी बाटोदा, अग्रवाल ब्रदर्स बाटौदा और मारूति केबीबी सवाईमाधोपुर को 24-24 मीट्रिक टन सीएफसीएल यूरिया पहुंचाया गया है एवं नियमानुसार तथा निश्चित दर पर किसानों को इनकी बिक्री दिए गए निर्देशों की पालना के साथ करने के निर्देश दिए गए हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया