Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

शिविर में आवास की स्वीकृति पाकर लाभार्थियों के खिले चेहरे

जिला कलेक्टर ने सारसोप शिविर का किया निरीक्षण

 

प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत आज गुरूवार को चौथ का बरवाड़ा की सारसोप, बामनवास की बैराड़ा, सवाई माधोपुर की मुई, गंगापुर की हीरापुर और खंडार की छाण ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन किया गया। इसी प्रकार प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत नगर परिषद सवाई माधोपुर के वार्ड नंबर 48 से 54 के लिए राजकीय बालिका विद्यालय कुतलपुरा जाटान में तथा नगर परिषद गंगापुर के वार्ड संख्या 23 से 26 के लिए शिविर अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित हुआ।

 

 

 

 

 

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने अपरान्ह 4 बजे सारसोप शिविर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी तथा अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। कलेक्टर ने शिविर में 102 पट्टे वितरित किये। इस शिविर में रिकॉर्ड में नाम शुद्धि के 169 प्रकरणों का समाधान किया गया। नामांतकरण के 181, तकासमा के 5, भूमि आवंटन के 2, गैर खातेदारी से खातेदारी के 5 प्रकरणों का निस्तारण हुआ। आवास प्लस में 36 परिवारों को स्वीकृतियां जारी की गई।

 

 

 

 

ग्रामीणों की मांग पर कलेक्टर ने ग्राम पंचायत में मनरेगा में अतिरिक्त कार्य शुरू करवाने, सड़को के स्वीकृत कार्य 15 दिवस में शुरू करवाने व शुरू नही होने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिये। कलेक्टर ने ग्रामीणों को कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा अधिकारियों को गांवों में भेजकर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाया जा रहा हैं। उन्होंने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, निरोगी राजस्थान चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर और मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के बारे में भी जागरूक किया।

 

 

 

 

 

उन्होंने ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों को शिविरों में योजनाओं से लाभांवित करने के निर्देश दिए। शिविर में कलेक्टर ने बताया कि जिले में दो – तीन दिन में यूरिया की रेक आ रही है। इसी प्रकार सड़क मार्ग से भी यूरिया लगातार आ रहा है। शिविरों में आवास स्वीकृति व पट्टे पाकर लाभार्थियों के चेेहरे खुशी से चमक गए।

 

 

 

 

इसी प्रकार नामांतकरण, खातों में नाम शुद्धि, रास्तों के प्रकरण तथा सामाजिक सुरक्षा पैंशन प्रकरणों का तत्काल निस्तारण होने से लाभार्थियों के चेहरों पर प्रसन्नता का भाव रहा तथा शिविरों के आयोजन के लिए राजस्थान सरकार का आभार जताते नजर आए। जिला कलेेक्टर ने ग्रामीणों से अपने आसपास साफ सफाई रखने तथा खुद अतिक्रमण नहीं करने एवं दूसरों को समझाने का आग्रह भी किया।

 

 

The happy faces of the beneficiaries after getting the approval of the accommodation in the camp

 

 

शिविर में सरपंच सहित ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को समुद्रपुरा के रास्ते की समस्या बताई। इस पर जिला कलेक्टर ने ग्राम विकास अधिकारी को नरेगा में कार्य करवाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों की अन्य समस्याओं को सुनकर मौके पर ही समाधान किया। गुरूवार को आयोजित इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं उनकी टीम ने उपस्थित रहकर लोगों की समस्याएं सुनी तथा प्राप्त परिवादों का यथासंभव मौके पर ही समाधान किया। शिविरों में पंचायत द्वारा जारी किए गए पट्टों का वितरण किया। यहां सहमति से खाते के विभाजन का कार्य करने के बाद दस्तावेज भी सौंपा गया।

 

 

 

इसी प्रकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की टीम ने सामाजिक सुरक्षा पैंशन योजना के तहत वृद्धावस्था, विधवा पैंशन के प्राप्त आवेदनों का निस्तारण किया। इसी प्रकार पालनहार योजना के तहत प्राप्त आवेदनों पर स्वीकृति आदेश जारी किए गए। शिविरों में चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा लोगों की बीपी एवं शुगर की जांच की गई। अन्य बीमारियों के लिए मरीजों को नि: शुल्क दवा उपलब्ध करवाई गई। शिविर में बिजली के बिल में संशोधन, जले हुए ट्रांसफार्मर बदलने सहित प्राप्त आवेदनों का निस्तारण किया गया। शिविरों में महिलाओं की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन और सीएम एकल नारी सम्मान पेंशन की स्वीकृति जारी की गई।

 

 

 

बैंक खाते में मिस मैच होने के कारण सामाजिक सुरक्षा पेंशन से वंचित रह रहे लाभार्थियों के खाते का संशोधन किया गया। फव्वारा सिंचाई संयत्र और ड्रिप सिंचाई संयत्र के लिए प्राप्त आवेदनों को ऑनलाइन किया गया। खराब पड़े हैंडपम्पों की मरम्मत की गई। चिकित्सा विभाग की स्टॉल पर बीपी एवं शूगर जांच की सुविधा का लोगों द्वारा भरपूर लाभ उठाया। शिविर में शिविर प्रभारियों द्वारा मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के संबंध में लोगों को जागरूक किया तथा अधिक से अधिक पंजीयन करवाने की बात कही। अन्य योजनाओं के बारे में भी लोगों को जानकारी देकर लाभांवित किया।

 

शिविरों में सेल्फी पॉइंट का रहा क्रेज:-

 

प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत आयोजित सभी शिविरों में ग्रामीणों में सेल्फी के लिये बड़ा उत्साह रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित सुजस, जन घोषणा पत्र और फ्लैगशिप योजनाओं का फोल्डर प्राप्त किया। जिन लोगों के शिविर में मौके पर काम हो गये, लगभग सभी ने सीएम सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी ली।

 

 

इस प्वांइट पर क्यू आर कोड भी दर्शित है। स्कैनर एप पर इस कोड को स्कैन करने पर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे ट्विटर, फेसबुक, इन्स्टाग्राम पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को टैग कर अपलोड कर सकते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !