बामनवास के सबसे बड़े मोरासागर बांध से आज छोड़ा गया नहरों में पानी

बामनवास उपखण्ड के सबसे बड़े मोरासागर बांध से आज छोड़ा गया नहरों में पानी, नहरों की सफाई के बाद आज सुबह खोली गई बांध की मोरी, जलसंसाधन विभाग के अधिकारी और किसान मौके पर रहे मौजूद, बांध में 18.6 फिट भराव क्षमता के साथ 9.2 फिट पानी है मौजूद, जानकारी के अनुसार चार हफ्तों तक बांध की तीनों मोरी खुली रहने का अनुमान, वहीं सहायक अभियंता हेमराज मीणा बांध की मरम्मत के दिए आवश्यक निर्देश, मुख्य सिंचाई बांध की मोरी खुलने से किसानों में चेहरे पर छाई खुशी, खेती के लिए हजारों किसानों को सिचांई के लिए पानी की होगी उपलब्धता।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया