Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

कलेक्टर ने कुंडेरा सीएचसी के अकाउंटेंट के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश

कलेक्टर ने किया कुंडेरा सीएचसी, सीएमएचओ कार्यालय एवं जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

 

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आज शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुंडेरा, सीएमएचओ कार्यालय सवाई माधोपुर एवं सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा तथा चिकित्सालयों में उपलब्ध संसाधनों के संबंध में जानकारी ली। कुंडेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लेखाकार के अनुपस्थित मिलने तथा दूरभाष पर गलत बयानी के कारण लेखाकार दीेपेश जैन के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश सीएमएचओ को दिए।

 

 

 

कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुंडेरा पहुंचकर यहां उपलब्ध बेड, इनडोर सुविधा और आवश्यक चिकित्सा संसाधनों की जानकारी ली। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, रेगुलेटर तथा आवश्यक जांच उपकरण आदि के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एवं सिलेंडरों व रेगुलेटरों के उपयोग में लिए जाने तथा स्टॉफ को आवश्यक जानकारी होने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्टोर में उपलब्ध उपकरणों का नियमित रूप से उपयोग किए जाने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने सीएमएचओ को निर्देश दिए कि जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध ऑक्सीजन सिलेंडर, रेगुलेटर, कंसंट्रेटर आदि की स्टॉक एंट्री हो तथा आवश्यकता के समय पर फंक्शनल स्थिति में रहे। कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुंडेरा की प्रभारी चिकित्सक डॉ. पिंकी गुप्ता से चिकित्सालय में उपलब्ध 45 बेड़ तथा अन्य संसाधनों के संबंध में जानकारी ली।

 

 

 

उन्होंने चिकित्सालय में इनडोर सुविधा, होने वाली डिलीवरी एवं जननी सुरक्षा योजना का लाभ समय पर दिए जाने के संबंध में सवाल जवाब किए। उन्होंने प्रभारी चिकित्सक से आउटडोर, इनडोर एवं चिकित्सालय में उपलब्ध अन्य सुविधाओं एवं जांच आदि के संबंध में जानकारी ली।

 

Collector instructed CMHO to take action against the accountant of Kundera CHC

 

उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी संवाद किया तथा मरीजों से चिकित्सा सुविधा के संबंध में फीडबेक प्राप्त किया। इस मौके पर सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना को कलेक्टर ने चिकित्सा संस्थानों में सभी व्यवस्थाएं माकूल करने तथा लोगों को समुचित चिकित्सा उपलब्घ करवाने के लिए समर्पित होकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएचओ, सीएचए तथा अन्य कार्मिकों के संबंध में भी जानकारी ली।

 

 

 

 

इससे पूर्व कलेक्टर ने सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर में स्थानीय निकाय द्वारा बनाए गए ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। यहां पीएमओ डॉ. बीएल मीना को ऑक्सीजन प्लांट की स्थिति, चिकित्सालय के इनडोर वार्डाे तक ऑक्सीजन की उपलब्धता तथ अन्य संसाधनों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पीएमओ को चिकित्सालय में मरीजों की जांच, भर्ती एवं आउटडोर के संबंध में जानकारी ली। मौसमी बीमारियों के मरीज एवं चिकित्सा सुविधा के संबंध में सवाल जवाब किए। कलेक्टर ने सीएमएचओ कार्यालय का निरीक्षण किया।

 

 

 

यहां रखे ऑक्सीजन सिलेंडरों को चिकित्सालयों में पहुंचाने तथा जिले में उपलब्ध संसाधनों के संबंध में निर्देश दिए। उन्होनें सीएमएचओ को आवश्यक उपकरणों तथा चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में समुचित व्यवस्था एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। जिससे आवश्यक पड़ने पर सभी उपकरणों का पूरा उपयोग हो सके तथा मरीजों को इनका लाभ मिले। निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ भी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !