Saturday , 5 September 2026
Breaking News

दौनायचा में आईटी केन्द्र के निर्माण का रास्ता साफ हुआ

पंचायती राज संस्थाओं के पुनर्गठन के माध्यम से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मलारना डूंगर पंचायत समिति के दौनायचा को ग्राम पंचायत घोषित किया था। इसके लिये यहॉं के ग्रामीण राज्य सरकार के आभारी हैं। गुरूवार को यहॉं के ग्रामीणों की खुशी दोगुनी हो गई।

 

 

 

मामला यह है कि ग्राम पंचायत में राजीव गांधी भारत निर्माण सेवा केन्द्र के लिये आवंटित भूमि पर अतिक्रमण था और घनी आबादी होने के कारण दूसरी भूमि उपलब्ध नहीं थी। इसके चलते राजीव गांधी भारत निर्माण सेवा केन्द्र भवन निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा था। मनरेगा समेत अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा आ रही थी।

 

 

The way has been cleared for the construction of IT center in Daunaycha.

 

 

प्रशासन गांवों के संग अभियान के अन्तर्गत आज गुरूवार को यहॉं लगे कैम्प में शिविर प्रभारी एसडीएम योगेश कुमार डागुर के समक्ष यह मामला आया तो एसडीएम ने इसे गंभीरता से लिया, मौके पर पहुंचे और रेकार्ड का निरीक्षण कर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया।

 

 

 

उन्होंने ग्राम दौनायचा के आराजी खसरा नम्बर 722 में स्थित इस अतिक्रमणमुक्त भूमि जिसका रकबा 0.40 हैक्टेयर है, का कब्जा मौके पर ही सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी को सम्भलवाया। ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाने के लिये प्रशासन का आभार प्रकट किया है। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी सेवा केन्द्र के निर्माण से ग्रामीणों को बडी सुविधा होगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !