Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

अवैध बजरी से भरी हुई एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

अवैध बजरी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया है। पुलिस के अनुसार एसपी राजेश सिहं द्वारा जिले में अवैध बजरी खनन की रोकथाम हेतु जिले के समस्त थानाधिकारियों को निर्देशित कर रखा है।

 

 

 

जिस पर एसपी एवं सुरेन्द्र दानौदिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के मार्गदर्शन एवं वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण राकेश राजौरा के निर्देशन में थानाधिकारी भगवानलाल पुलिस निरीक्षक द्वारा एक टीम जोधराज सिंह हैड कांस्टेबल के नेतृत्व में गठित की गई।

 

 

 

गत बुधवार को हैड कांस्टेबल जोधराज सिंह मय जाप्ता द्वारा अवैध बजरी खनन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए बनास नदी में से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध बजरी भर रहे थे, जो पुलिस को बावर्दी देखकर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक व चालक के पास वाली सीट में बैठा व्यक्ति बनास नदी बरनावदा से ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर भागने लगे तो बनास नदी सरहद बरनावदा के पास एक नाले में ट्रैक्टर-ट्रॉली फंस गए।

 

A tractor-trolley loaded with illegal gravel seized in sawai madhopur

 

तो ट्रैक्टर चालक व पास वाली सीट पर बैठा व्यक्ति उतरकर भाग निकले, जिनका हैड कांस्टेबल जोधराज मय जाप्ते ने पीछा किया, लेकिन नदी पार कर गए। जाप्ते ने ट्रैक्टर चालक व उसके साथ की पहचान कर उनका नाम गोलू गुर्जर निवासी पादडा विस्थापित व रामसिह जाट निवासी सिगोर कलां होना बताया।

 

 

 

ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया गया एवं उक्त दोनों व्यक्तियो के विरूद्ध प्रकरण एम.एम.डी.आर. एक्ट में पंजीबद्ध किया गया। मामले में अनुसंधान फैयाज खान एएसआई थाना खंडार को सुपुर्द किया गया। अनुसंधान जारी है।

 

 

इस दौरान पुलिस टीम में जोधराज सिंह हैड कांस्टेबल, हम्मीर कांस्टेबल, विष्णुदत्त कांस्टेबल एवं गजानन्द कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !