सवाई माधोपुर जिले की ग्राम पंचायत बिच्छीदौना में गांव जाने वाले रास्ते में सड़क का नामोनिशान तक नहीं बचा है, सड़क केवल नाम की ही रह गई है।

गांव के चेतन भारद्वाज (सामाजिक कार्यकर्ता) ने बताया कि गांव में जाने वाली मुख्य सड़क पर कीचड़ ही कीचड़ है। बजरी के ट्रोलों की वजह से रास्ते मे काफी गड्ढे हो गए हैं। जिसकी वजह से गांव में आने जाने वाले सभी लोगों को बहूत समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के समय गड्ढों में तब्दील हो चुकी सड़क पर गड्ढों में पानी और फैले कीचड़ की वजह से रास्ते से निकलना मुश्किल हो जाता है और दुर्घटना होने का अंदेशा लगा रहता है। उन्होंने जिला प्रशासन से सड़क को ठीक करवाने की मांग की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया