Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

ग्रामीणों को भयभीत करने वाला पैंथर हुआ पिंजरे में कैद

बौंली क्षेत्र के डूंगर पिछवाड ग्रामीण क्षेत्र में खौफ का पर्याय बना पैंथर आखिर पिंजरे में कैद हो ही गया। पैंथर को पिंजरे में कैद करने के लिए वन विभाग की टीम दो दिवस से बड़ी मशक्कत कर रही थी। बड़ी मशक्कत के बाद पैंथर को पिंजरे में कैद करने का रेस्क्यू अभियान शुक्रवार मध्यरात्रि को पूरा हुआ।

Panther imprisoned in cage at bonli Sawai Madhopur

वन विभाग बौंली के फॉरेस्टर लक्ष्मीकांत जैमन ने बताया कि डूंगर पिछवाड़ क्षेत्र के गांवों में विगत पांच छह दिवस से पैंथर के द्वारा प्रतिदिन गांव के बाडों में घुसकर पशुओं को अपना निवाला बनाया जा रहा था। इसको लेकर ग्रामीणों में खौफ था एवं लोग भयभीत बने हुए थे। ग्रामीणों की सूचना पर रेंजर दशरथ सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम के द्वारा गुरुवार शाम को मंझेवला गांव में पैंथर को कैद करने के लिए पिंजरा लगा कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। लेकिन गुरुवार की पूरी रात पैंथर पिंजरे के आस पास नहीं आया। शुक्रवार रात को टीम ने फिर अपना रेस्क्यू अभियान शुरू किया तो मध्यरात्रि के बाद पैंथर पिंजरे में कैद हो गया।
पैंथर के पिंजरे में कैद होने की जानकारी ग्रामीणों को मिलते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर फैल गई।
फॉरेस्टर जैमन ने बताया कि रेस्क्यू में कैद किए गए पैंथर को बौंली रेंज कार्यालय लाया गया जहां से उसे उच्चाधिकारियों के आदेश पर रणथम्भौर टाइगर प्रोजेक्ट में ले जाकर वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू अभियान की टीम में रेंजर व फॉरेस्टर के साथ वन रक्षक भूपेंद्र सिंह वनकर्मी प्रहलाद सिंह, मोहन सैन, केदार शर्मा, रामचरण बैरवा, शंकर सिंह, बद्री मीणा सहित कई ग्रामीण सहयोगी शामिल थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !