सवाई माधोपुर के शिवाड़ कस्बे में चोरों के हौसले बुलंद हैं।

आज शाम लगभग 5 बजे कस्बे के लक्ष्मी नारायण जी मंदिर में दिन दहाड़े चोरी की वारदात हुई। जिसमें चोर तीनों मूर्तियों पर लगे हुए चांदी के मुकुट ले गए। मंदिर के पुजारी के अनुसार करीब 500 ग्राम चांदी के ये मुकुट दीपावली पर ही बनवाए गए थे। यह मंदिर शिवाड़ के मुख्य रास्ते मे है तथा शिवरात्रि मेला भी यहीं से भरता है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया