Thursday , 23 April 2026
Breaking News

केरल के मुख्य निवार्चन अधिकारी ने किया बालकों से संवाद

“मतोत्सव सप्ताह के तहत निकाली वाहन रैली”

मतदान के प्रति लोगों में जागरुकता लाने के उद्देश्य के साथ निर्वाचन विभाग द्वारा आयोजित मतोत्सव सप्ताह के तहत शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शहर 72 सीढ़ी स्कुल में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टीकाराम मीणा रहे व राजस्थान की अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रेखा गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थी। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एस.पी. सिंह सहित जिले के कई अधिकारी मौजुद रहे।

Kerala Chief Election Officer communicatechildren
कार्यक्रम में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला कलेक्टर की सोच एवं नवाचार के चलते शेरू नाम से शुभंकर तथा पधारों म्हारे बूथ के पोस्टर का विमोचन करते हुए अधिकारियों ने मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने का संकल्प लिया गया।
इस दौरान केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टीकाराम मीणा व राजस्थान की अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रेखा गुप्ता ने बालकों से प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम के तहत मतदान से संबंधित सवाल जवाब किये और बच्चों को मतदान का महत्व समझाया। उन्होंने बच्चों से कहा की वे भी किसी समय इसी स्कुल के विधार्थी थे दोनों ने अपने स्कुल समय के अनुभव बच्चों से साझा करते हुऐ कहा की दृढ संकल्प एंव मजबुत इच्छाशक्ति के कार्य किया जाये तो हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। इस मौके पर टी.आर.मीना ने अपने जन्म दिन को अपने पुराने स्कूल एवं स्कूली बालकों के साथ मनाने को हृदयस्पर्शी बताया।
इससे पूर्व पुलवामा के शहीदों को नमन करते हुए दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

मतोत्सव सप्ताह के तहत निकाली वाहन रैली:
निर्वाचन विभाग द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने तथा मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मतोत्सव सप्ताह के तहत शुक्रवार को वाहन रैली निकाली गई।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सवाई माधोपुर 72 सीढ़ी से वाहन रैली को केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी.आर.मीना, राजस्थान की अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रेखा गुप्ता, जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी.सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाहन रैली 72 सीढ़ी स्कूल से रवाना होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। रैली में मतदाता जागरूकता के लिए शुभंकर शेरू के माध्यम से मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया। इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर महेन्द्र लोढा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामचंद्र, स्वीप प्रभारी नीरज कुमार भास्कर, राबाउमावि सवाई माधोपुर की प्रधानाचार्य नीरू गोयल, सुरेश गुप्ता सहित बीएलओ एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !