जिले में जल विभाग की घोर लापरवाही सोमवार को देखने को सामने आई है। जिसके कारण पूरा शहर कई वर्षों से दूषित पानी पी रहा है जिससे कई तरह की बीमारियां होने की आशंका बनी हुई है। जिला मुख्यालय पर सवाई माधोपुर के भैरू दरवाजा के समीप बनी सरकारी पानी की टंकी पर करीब एक वर्ष से अधिक समय से पहले टंकी की छत क्षतिग्रस्त होकर टंकी के अंदर ही गिर गई थी। उस क्षतिग्रस्त हुई छत पर किसी का ध्यान ना जाये इसके लिए जल विभाग ने उसको ग्रीननेट से ढकवा कर सब की आंखों पर्दा डाल दिया।

टंकी पर छत नहीं होने से सारी गन्दगी पानी में जा रही है। कई तरह के कीड़े पैदा हो रहे और उस टंकी से वहां के पूरे इलाके में पानी की सप्लाई रोज की जा रही है। इस पर आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। इससे पूरा शहर विगत कई वर्षों से गंदा पानी पीने को मजबूर हो रहा है। इस बारे में वहां मौजूद विभाग के कर्मचारी से जानकारी ली तो पता चला कि यह एक वर्ष से अधिक समय से इसी तरह से ढकी हुई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया