शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बजरिया सवाई माधोपुर की ओर से कोरोना संक्रमण के बचाव हेतु बैंक कर्मियों की थर्मल स्क्रीनिंग की।
चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डाॅ. संदीप शर्मा ने बताया कि संस्थान के विभिन्न दलों में जिसमें शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बजरिया सवाई माधोपुर के मेल नर्स-ाा सोनप्रकाश गौतम, बुद्धिप्रकाश बैरवा, एएनएम मिथलेश गुप्ता, एलएचवी पदमा कुमारी, एवं आयुर्वेदिक कम्पाउण्डर मुरारीलाल बैरवा, शैलेन्द्र पाराशर, गुज्जीराम शर्मा, नरेन्द्र गुप्ता, द्वारा शहरी क्षेत्र में कार्यरत बैंकों जिसमें एसबीआई बैंक शहर, बैंक ऑफ बडौदा शहर, डाकघर शहर, आईसीआईसी बैंक ट्रक यूनियन, यूनियन बैंक बजरिया, आन्ध्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक मानटाउन, मूथूट फाईनेन्स एवं पुलिस थाना माउनटाउन के कुल 108 अधिकारियों, कर्मचारियों की थर्मल स्केनर से स्क्रीनिंग की गई।

डाॅ. शर्मा ने बताया कि यह कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बाकी बचे बैंको एवं थाना कोतवाली, पुलिस चौकी, जिला बोर्डर पर कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों की जांच आगामी दिवस में टीम द्वारा थर्मल स्कैनर से स्क्रीनिंग की जावेगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया