बैंक ऑफ बड़ौदा कि सीएसआर गतिविधि के तहत जरूरतमंदों को सूखी राशन सामग्री का वितरण किया जा रहा है। इसी श्रंखला में उपखंड क्षेत्र चौथ का बरवाड़ा के लिए सौ राशन किट उपलब्ध करवाई गई। जिसमें से आज 50 राशन की सामग्री का वितरण खंडार विधायक अशोक बैरवा व उपखंड अधिकारी दामोदर सिंह की उपस्थिति में किया गया। शेष 50 राशन किट शिवाड़ एवं भगवतगढ़ क्षेत्र में वितरित की जाएंगी।

अग्रणी जिला प्रबंधक सवाई माधोपुर सी एम बैरवा ने बताया कि इस दौरान शिवाड़ शाखा प्रबंधक रामलाल मीणा एवं भगवतगढ़ शाखा प्रबंधक रामस्वरूप मीणा भी उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया