वजीरपुर थाना पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार थानाधिकारी योगेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक लालचन्द मय पुलिस टीम द्वारा शांति भंग में कप्तान सिंह पुत्र हजारी लाल निवासी श्यारोली, राहुल पुत्र हजारी लाल निवासी श्यारोली, अजय उर्फ चेन्टा पुत्र ज्ञानसिंह निवासी खेड़ला थाना वजीरपुर जिला सवाई माधोपुर को सीआरपीसी में गत शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

इसी प्रकार कुण्डेरा थाना पुलिस ने शांति भंग करने पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रामवीर सिंह को शांति भंग करने पर रामखिलाड़ी पुत्र हंसराज निवासी जनकपुर ढाणी खिलचीपुर थाना कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया