Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

11 जून का वो मंजर आज भी नहीं भूल पाए लोग राजेश पायलट के साथ हुए हादसे का आंखों देखा हाल

पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट के पिता राजेश पायलट की 11 जून 2000 को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उस दिन वह अपने लोकसभा क्षेत्र दौसा के दौरे पर थे। दौसा से जयपुर जाते वक्त भंडाना में उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी और इस हादसे में उनकी मौत हो गई थी। दुर्घटना के वक्त राजेश पायलट के साथ सिकराय के तत्कालीन विधायक महेंद्र मीणा भी मौजूद थे। उनके अलावा दुर्घटना स्थल पर कई लोग ऐसे थे जिन्होंने दुर्घटना के वक्त राजेश पायलट को अपने हाथों में उठा कर जयपुर भेजा था।

 

आज उन्हीं लोगों से जानिए कि दुर्घटना के दौरान क्या-क्या हुआ। राजेश पायलट के साथ आगे की सीट पर बैठे सिकराय के तत्कालीन विधायक महेंद्र मीणा बताते हैं कि उस दिन राजेश पायलट दौसा लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर थे। कई जगह कार्यक्रमों में भाग लेते हुए उन्हें जयपुर जाना था। फिर जयपुर से उन्हें दिल्ली जाना था। उस वक्त राजेश पायलट कार्यक्रमों में कुछ लेट हो गए थे और जयपुर जाने की भी जल्दी हो रही थी। महेंद्र मीणा ने बताया कि राजेश पायलट हमेशा ही घुल मिलकर रहते थे और छोटे-बड़े का कोई फर्क नहीं समझते थे। उन जैसा नेता अब नहीं हैं क्योंकि वे किसानों की बात किया करते थे, इसलिए उन्हें किसान नेता के नाम से भी जाना जाता था।

 

हादसे के वक्त मौके पर पहुंचने वाले दिनेश शर्मा ने बताया कि जब एक्सीडेंट हुआ था, तब वे अपने खेत में काम कर रहे थे। जैसे ही हादसा हुआ हम भागे-भागे रोड़ पर पहुंचे तो देखा कि राजेश पायलट की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। हमने तुरंत प्रभाव से राजेश पायलट को गाड़ी से बाहर निकाला और तुरंत जयपुर रवाना कर दिया। उनकी हालत गंभीर थी, जो भी लोग हादसे की खबर सुन रहे थे वह भागे भागे घटनास्थल पर पहुंच रहे थे। सब यह जानने की कोशिश कर रहे थे कि उनकी तबीयत अब कैसी है। लेकिन जब राजेश पायलट की मृत्यु की दुखद खबर लोगों तक पहुंची तो लोगों के घर कई दिनों तक चूल्हा नहीं जला था।

 

Even today people could not forget that scene of 11 June

 

राजेश पायलट का टिकट लेकर मैं खड़ा था एयरपोर्ट पर- जीआर खटाना

बांदीकुई विधायक जीआर खटाना कहते हैं कि उस वक्त में जयपुर एयरपोर्ट पर राजेश पायलट का इंतजार कर रहा था क्योंकि उन्हें जयपुर से दिल्ली जाना था। उनका टिकट मेरे हाथों में था। जैसे ही मुझे सूचना मिली तो एकाएक विश्वास नहीं हुआ लेकिन अस्पताल के लिए रवाना हो गया। मैंने कई बार राजेश पायलट को फोन करने की भी कोशिश की लेकिन उनका फोन नहीं लग रहा था। फिर जब अस्पताल पहुंचा तो वहां काफी संख्या में लोग मौजूद थे। उसके बाद जो खबर सुनी उस पर विश्वास नहीं हुआ।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !