Saturday , 7 March 2026
Breaking News

गर्भ में बेटा-बेटी बताने वालों की अब खैर नहीं

भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के तत्वाधान में आर.के.संस्थान सवाई माधोपुर द्वारा आयोजित अल्पसंख्यक महिलाओं के मुद्दों पर नेतृत्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में नई रोशनी योजना के अंतर्गत महिलाओं और बेटियों को झूलेलाल मन्दिर शहर सवाई माधोपुर में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में आशीष गौतम जिला समन्वयक (पीसीपीएनडीटी) ने उपस्थित बेटियों व महिलाओं को बेटी अनमोल है, बेटी बचाओं अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढाओं के साथ साथ पीसीपीएनडीटी एक्ट, 1994 के कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण मे पुरूषोतम शर्मा प्रोग्राम कॉआर्डिनेटर, आर. के. संस्थान, महविश परवीन कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Took collective oath to stop gender selection in Sawai Madhopur

आशीष गौतम ने उपस्थित महिला प्रशिक्षणार्थीयों को हमारे आसपास बेटियों की निरन्तर घट रही संख्याओं के मध्यनजर विस्तृत जानकारी देते हुए समाज बेटीयों को उनकी सुरक्षा, बेटों से वंश चलानें, बेटे बुढापें में सहारा व धार्मिक कारणों इत्यादि के कारण बेटी जन्म उत्सव की तरह नही मनातें है। बेटीयॉ किसी से कम नही है। लिंग भेदभाव के कारण बेटीयों को प्रोत्साहन नहीं मिल पाता है। कन्या भ्रूण हत्या एव जांच के कारण बेटीयों के जन्म में लगातार घट रही है व इनके प्रति अपराधों में बढ़ोत्तरी भी हो रही है। राज्य व जिले में बेटियों के जन्म नहीं लिये जाने, लिंग भेदभाव, कन्या भ्रूण जांच एवं हत्या के कारणों व परिणाम के बारें मे विस्तार से चर्चा करते हुए बताया। आशीष गौतम ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं, 104/108 टोलफ्री नम्बर, व्हाटस ऐप नम्बर 9499997795, ईमेल आईडी पीसीपीएनडीटीजयपुरएटदारेटजीमेलडॉटकॉम पर लिंग चयन करने वालों या करवाने वालों की पुख्ता सूचना देने पर मुखबिर प्रोत्साहन योजना के तहत कुल ढाई लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि देने, डिकॉय कार्यवाही के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम के अंत में बेटियों व महिलाओं ने लिंग चयन करने वालों की सूचनाएं देने की सामूहिक शपथ ली और गर्भ मे बेटा बेटी बताने वालों की अब खैर नहीं है। उनके द्वारा पूछे गये प्रश्नों का संतोषजनक जवाब दिया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !