सवाई माधोपुर: राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय फुसोदा सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में विद्यालय स्टाफ एवं छात्रों द्वारा वृक्षारोपण (Plantation) किया गया।

प्रधानाध्यापक सुरज्ञान राजोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में वृक्षारोपण के साथ ही प्रत्येक छात्रों को अपने-अपने घर, खेत और सार्वजनिक स्थान पर पौधे लगाने के लिए पौधों (Saplings) का वितरण भी किया गया। इस दौरान विद्यालय स्टाफ सुधा शर्मा, लुबना नकवी, संगीता मीणा, शारीरिक शिक्षक सीमा देवी सहित विद्यालय के छात्र मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया