Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

प्रशासन की लापरवाही के कारण त्रिनेत्र गणेश पद यात्री महिला को ट्रैक्टर ने कुचला, कई यात्री भी हुए घायल

जिला प्रशासन की और वन विभाग की लापरवाही के कारण आज रविवार को रणथंभौर स्थित आड़ा बालाजी के ढलान पर जयपुर जिले के कोटखावदा निवासी एक पद यात्री महिला को सरकारी नियंत्रण में पेच वर्क के कार्य में लगे बिना नंबर के ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक महिला के साथ कोटखावदा चाकसू क्षेत्र से अनेक महिला पुरुष रणथंभौर स्थित त्रिनेत्र गणेश जी की पद यात्रा कर दर्शन करने आए थे। मृतक महिला के परिजनों ने बताया की सभी पद यात्री महिला पुरुष गणेशजी के दर्शन कर गणेश धाम के लिए पैदल ही लोट रहे थे की आडा बालाजी नामक स्थान पर पीछे से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने महिला सदा कंवर पत्नि भगवान सिंह को जोरदार टक्कर मारी और उसको कुचलता हुआ निकल गया।

 

Ranthambore

 

परिजनों ने आरोप लगाया की ट्रैक्टर चालक नियंत्रण खो बैठा और उसने महिला को कुचल ने के बाद आगे एक यात्रियों से भरी जीप को टक्कर मार दी, जिससे जीप तो क्षति ग्रस्त हो गई लेकिन सैकड़ों लोगों की जान बच गई, क्योंकी जीप से टकराकर ट्रैक्टर रुक गया नहीं तो वो पता नहीं सड़क पर चल रहे कितने ही पैदल यात्रियों की जान ले सकता था। सदा कंवर के परिजनों ने बताया की सदा कंवर को चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिए। मृतक महिला के साथ रणथंभौर मेला ड्यूटी में लगे कुंडेरा के एएसआई ने बताया की महिला का पोस्टमार्टम कर वाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया, दुर्घटना मामले की जांच की जा रही है।

 

Trinetra Ganesh Devotee woman died due to collision with tractor due to negligence of administration

 

लोगों ने बताया कि रणथंभौर गणेश जी का 3 दिवसीय मेला प्रशासन के हिसाब से सोमवार से शुरू होने वाला हैं जबकि यात्री शनिवार से ही रणथंभौर पहुंच रहे है। प्रशासन दो माह से मेले की व्यवस्थाओं में लगा हुआ है उसके बावजूद मेला क्षेत्र में ना तो पूरे पेच वर्क हुए ना सड़क पर कोई काम हुए। लोगों ने आरोप लगाया की कल से मेला शुरू होने वाला है और पेच वर्क आज हो रहे है। विश्वशनीय सूत्रों ने तो यहां तक बताया की मेले के बारे पिछले दिनों हुई बैठक में पीडब्लूडी अधिकारियों ने डामरीकरण व पेच वर्क पूरे होने की बात कही बताई। मेले की व्यवस्था को प्रशासन गंभीरता से लेता तो आज ये महिला की दर्दनाक मौत जेसी घटना नहीं होती।

 

यह भी पढ़ें:- #Breaking #SawaiMadhopur “त्रिनेत्र गणेश जी से लौट रही महिला श्रद्धालु की हुई मौत”

 

त्रिनेत्र गणेश जी से लौट रही महिला श्रद्धालु की हुई मौत

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !