Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

रक्तदान शिविर लगाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, 151 रक्तदाताओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 73वें जन्मदिन के अवसर पर आज रविवार को भारतीय जनता पार्टी सवाई माधोपुर के तत्वाधान में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष भवानी सिंह मीणा टीम द्वारा विधानसभा क्षेत्र सवाई माधोपुर का स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आलनपुर स्थित एक मैरिज गार्डन में आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 151 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। जिला मीडिया प्रभारी भाजपा सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि रक्तदान शिविर का शुभारंभ रामद्वारा के महंत श्रीराम महाराज द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

 

उसके बाद महाराज द्वारा धर्म और संस्कृति पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। शर्मा के अनुसार इसके बाद रक्तदान शिविर का शुभारंभ हुआ जिसमे विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया और शिविर में 151 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर के समापन पर भवानी सिंह मीणा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मोदी हमारे देश के युग पुरुष है उन्होंने देश को विकास की नई दिशा दी और देश का मान सम्मान पूरे देश मे मान बढ़ाया है। ऐसे प्रधान सेवक के रूप में हमको मोदी का मिलना हम सबके लिए गर्व का विषय है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

 

PM Narendra Modi's birthday celebrated by organizing blood donation camp

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जिन कार्यकर्ता ने रक्त दिया उनके प्रति पार्टी हमेशा आभारी रहेगी साथ ही उन्होंने 2023 और 2024 में कमल के फूल को चुनकर भाजपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। रक्तदान शिविर में भवानी सिंह मीना की पत्नि सहित 11 जोड़ो ने भी पहली बार स्वैच्छिक रक्तदान किया।

 

जिला प्रवक्ता के अनुसार इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. भरतलाल मथुरिया, जिला उपाध्यक्ष बलवीर सिंह राजावत, मीरा सैनी, जिला महामंत्री चंपालाल मीणा, जिला मंत्री दीनदयाल मथुरिया, हरफूल मरमट, पूर्व जिला महामंत्री देवेन्द्र सिंह राठौड़, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीतम चौधरी, नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष कपिल जैन, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष तनवीर अहमद, पूर्व जिला मंत्री जंबू कुमार जैन, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुरली गौतम, हेमंत सिंह राजावत, कन्हैयालाल सैनी, कुंडेरा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष आकाश भारद्वाज, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सीमा गौतम, मौसमी मीणा, सावित्री शर्मा, संतोष मथुरिया, कनकलता शर्मा, हेमलता शर्मा, मीना जैन, चंचल शर्मा, अजय बसवाल, महेन्द्र गोहिल, ओम चोपड़ा, शिवकुमार पारीक, चेतन शर्मा, अजय गौतम, अमित चौधरी, रूपसिंह मीणा, सोनू सैनी, पार्षद नीरज मीणा, रमेश बैरवा, चंचल सैनी, शंकर कोशाली, मोतीलाल सरपंच, मीठालाल मीना, शिवू दौलतपुरा, बुद्धिप्रकाश मीणा, प्रहलाद शर्मा, रामसिंह मीणा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !