हत्या के दो मुलजिमों को किया गिरफ्तार
थाना चौथ का बरवाड़ा पर दर्ज मु.नं. 233/19 धारा 143,302 IPC दिनांक 16/11/19 मे दिनांक 15/11/19 की सांय को ग्राम रेवतपुरा मे आपसी विवाद मे मृतक हनुमान गुर्जर की हत्या के मामले मे वांछित मुलजिमानो बुध्द्रिप्रकाश उर्फ धोल्या् पुत्र देवलाल निवासी रेवतपुरा थाना चौथ का बरवाड़ा, भोजराज उर्फ भोजा पुत्र हीरालाल निवासी रेवतपुरा थाना चौथ का बरवाड़ा को पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के निर्देशन मे एसएचओ सोहन सिंह उ.नि. मय जाप्ता कानि. मुकेश, कानि. गुलेशर, कानि. विनोद द्वारा आज दिनांक 18/11/19 को ग्राम बिन्जारी से गिरफ्तार किया गया। जिनसे अनुसंधान पुछताछ जारी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
