सहायक औषधि नियंत्रक एवं अनुज्ञापन प्राधिकारी अजय कुमार सबल ने निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं पर दो मेडिकल स्टोर का औषधि अनुज्ञापन पत्र अस्थाई निलम्बित किया है।

सहायक औषधि नियंत्रक एवं अनुज्ञापन प्राधिकारी ने मैसर्स वंश मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर सवाई माधोपुर का औषधि अनुज्ञापन पत्र 10 दिसम्बर से 24 दिसम्बर तक 15 दिन के लिए तथा मैसर्स श्रीशंकर मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर छाण का औषधि अनुज्ञापन पत्र 7 दिसम्बर से 11 दिसम्बर तक 5 दिन के लिए अस्थाई रूप से निलम्बित किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया