Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

पीआरओ एवं प्रथम मतदान अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण हुआ आयोजित

नगर निकाय के चुनाव के लिए नियुक्त पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय, साहू नगर में हुआ।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी भवानी सिंह पंवार ने बताया कि प्रशिक्षण की दोनों पारियों में 180 पीठासीन एवं 180 प्रथम मतदान अधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में प्रशिक्षण प्रभारी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार एवं दक्ष प्रशिक्षकों ने चुनाव कार्मिकों को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं दक्षता के साथ चुनाव को सम्पन्न करवाने के टिप्स और निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्मिक प्रशिक्षण को पूरी बारीकी से लें तथा पूर्ण सजगता से चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करवायें। उन्होंने कहा कि हर एक चुनाव अपने आप में एक चैलेन्ज होता है। नगरीय निकाय चुनाव में प्रत्याशी एवं आमजन का आपसी जुड़ाव अधिक होता है, ऐसे में पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता बरतते हुए कार्य करें। उन्होंने कार्मिकों से कहा कि सभी पूरी निष्ठा, लगन, समर्पण एवं पूरे मनोयोग से टीम भावना के साथ चुनाव कार्य को सम्पन्न करवाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। प्रशिक्षण के दौरान कोविड 19 की गाइड लाइन के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि बिना मास्क के कोई मतदाता मतदान केन्द्र पर प्रवेश नहीं करें। मतदाताओं के लिए दो गज की दूरी का पालन करवाने के लिए गोले बनाए, सोशल डिस्टेंसिंग की गाइडलाइन एवं प्रोटोकॉल की पूरी तरह से पालना की जाए।

First training of polling officers organized
उन्होंने प्रशिक्षण में चुनाव कार्मिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर ट्रेनिंग में कुछ न कुछ नया सीखने को मिलता है। प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारियों एवं प्रथम मतदान अधिकारियों को नगर परिषद चुनाव की प्रक्रिया, चुनाव के दौरान किए जाने वाले कार्य, भरे जाने वाले प्रपत्र तथा ईवीएम के संबंध में समस्त जानकारी में दक्षता प्राप्त करने के निर्देश दिए। जिससे चुनाव के दिन उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। उन्होंने पूरी निष्पक्षता के साथ नियमों का पालन करते हुए चुनाव करवाने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण के दौरान दक्ष प्रशिक्षकों एवं अधिकारियों ने कार्मिकों से सवाल जवाब करते हुए चुनाव प्रक्रिया की दक्षता की जानकारी प्राप्त की। मास्टर ट्रेनरों ने चुनाव प्रक्रिया एवं नियमों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
प्रशिक्षण प्रभारी जिला परिषद के सीईओ सुरेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण में मतदान प्रक्रिया की प्रेक्टिकल जानकारी भी दी गई। कार्मिकों ने ईवीएम पर प्रेक्टिकल करके भी देखा। प्रशिक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी सवाई माधोपुर कपिल शर्मा, सीबीईओ दिनेश गुप्ता, नीरज कुमार भास्कर सहित दक्ष प्रशिक्षकों ने चुनाव प्रकिया की जानकारी दी। प्रथम पारी में 90 पीठासीन अधिकारी (पीआरओ) एवं 90 प्रथम मतदान अधिकारी एवं द्वितीय पारी में भी इसी प्रकार मतदान कार्मिकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !