जिला मुख्यालय पर बजरिया स्थित डेयरी की दुकान से माल चोरी कर ले जा रहे दो बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। मिली जानकारी के अनुसार डेयरी की दुकान के पीछे की ओर लगी लोहे की जाली को चोरों ने तोड़ा और दुकान में प्रवेश कर कार्टून में सामान रख लिया।

चोरी कर माल ले जाते दो बदमाशों पर गश्त कर रहे पुलिस के जवानों की नजर पड़ गई और तत्परता दिखाते हुए दोनों बदमाशों को माल सहित दबोच लिया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया