मानटाउन थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करते दो देशी कट्टे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी अकरम खान और मगरुब खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एसपी सुनील कुमार विश्नोई के निर्देशानुसार राकेश कुमार राजौरा एएसपी सवाई माधोपुर व पुलिस उपाधीक्षक वृत्त शहर सवाई माधोपुर राजवीर सिंह के सुपरविजन में थाना मानटाउन के आईपीसी में लूट में वांछित आरोपियों की तलाश हेतू जगदीश भारद्वाज थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा गत दिनांक 27.04.2022 को लूट के आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

इस दौरान थानाधिकारी मानटाउन को सूचना मिली कि दो व्यक्ति अवैध हथियार बाहर से लाकर सवाई माधोपुर में अपने दोस्तो को बेचते है और यह दोनों अपनी फेसबुक और व्हाटसएप पर भी अलग-अलग हथियारों के साथ फोटो डालते रहते है। सूचना पर थानाधिकारी व गठित टीम द्वारा आरोपी अकरम खान पुत्र मजीद खान निवासी दोंदरी एवं मगरुब खान पुत्र छोट्या खान निवासी दोबड़ा कलां को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा दोनों से अलग – अलग दो अवैध हथियार देशी कट्टे बरामद कर आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया। आरोपियों से अनुसंधान जारी है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में जगदीश भारद्धाज थानाधिकारी थाना मानटाउन, महेन्द्र सिंह कांस्टेबल, रामभजन कांस्टेबल, बुद्धिप्रकाश कांस्टेबल, झण्डूलाल कांस्टेबल, रामधन कांस्टेबल आदि शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया