Thursday , 30 July 2026
Breaking News

बाल विवाह के विरूद्ध जागरूकता फैलाने के लिए बैठक का हुआ आयोजन

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अतुल कुमार सक्सेना अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशन में आज शुक्रवार को श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध अभियान के तहत जिले के प्रशासनिक, पुलिस, स्काउट एवं शिक्षा अधिकारियों के साथ ए.डी.आर. सेन्टर जिला न्यायालय परिसर सवाई माधोपुर में बैठक का आयोजन किया। श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर ने बताया कि रालसा के एक्शन प्लान के अनुसार माह मई 2022 में बाल विवाह के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य बाल विवाह जैसी कुप्रथा के बारे में जागरूकता फैलाना व बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करना है।

 

Meeting organized to spread awareness against child marriage in sawai madhopur

 

जिसके तहत जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय पर दिनांक 02.05.2022 को स्कूली बच्चों तथा स्काउट्स व गाईड्स के सहयोग से प्रभात फेरी का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्राधिकरण सचिव ने जिले के अधिकारियों से अधिकाधिक सहयोग की अपील की। इस अवसर पर डॉ. सूरज सिंह नेगी अतिरिक्त जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर, राकेश कुमार राजोरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर, घनश्याम बैरवा अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सवाई माधोपुर तथा महेश सेजवाल सचिव स्काउट गाईड सवाई माधोपुर आदि उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

crocodiles come onto the road after the rain in ranthambore Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश के बाद रणथंभौर से सड़क पर निकले मगरमच्छ, थम गई वाहनों की रफ्तार

सवाई माधोपुर: रणथंभौर (Ranthambore) क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुई तेज बारिश (Heavy Rain) के …

Plastic 10 and 20 rupees notes to appear in India soon Government gives approval Vikalp Times

भारत में जल्द दिखेंगे प्लास्टिक के ₹10 और ₹20 के नोट! सरकार ने दी मंजूरी

नई दिल्ली: भारत (India) में जल्द ही ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक (पॉलिमर) नोटों का …

Bus and swift dzire road Accident in national highway 552 Bodal Sawau Madhopur Vikalp Times

हाईवे पर भीषण टक्कर! बस से भिड़ी कार, तीन लोग घायल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के बोदल क्षेत्र में नेशनल हाईवे-552 (National Highway-552) पर सोमवार …

Watan Foundations Inspiring Event A Confluence of Tribute, Harmony, and Public Service in Sawai Madhopur Vikalp Times

वतन फाउंडेशन का प्रेरक आयोजन: श्रद्धांजलि, सद्भाव और जनसेवा का संगम

सवाई माधोपुर: भारत रत्न (Bharat Ratna), पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम …

Education of 430 female students at risk PWD declares 14 out of 17 classrooms unsafe in Government Girls' Higher Secondary School Soorwal Sawai Madhopur Vikalp Times

430 छात्राओं की पढ़ाई पर संकट! PWD ने 17 में से 14 कक्ष बताए असुरक्षित

सवाई माधोपुर: सूरवाल स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (Government Girls’ Higher Secondary School, Soorwal, …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !