Sunday , 8 March 2026
Breaking News

नवाचार के तहत शनिवार को कुस्तला राबामावि की बेटियां करेंगी रणथंभौर पार्क का भ्रमण

विद्यालयों में आयोजित होगी कई गतिविधियां

 

जिले में बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान के तहत बेटियों को संबलन प्रदान करने, बेटियों की झिझक दूर करने तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए मार्ग प्रशस्त करने के लिए जिला कलेक्टर द्वारा शुरू किए गए नवाचार एवं अभिनव पहल ‘‘हमारी लाडो’’ के तहत जिले के विद्यालयों में प्रत्येक शनिवार को विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। आयोजन की श्रृंखला में 27 नवम्बर को जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।

 

 

 

 

 

बौंली पंचायत समिति के करेल और निमोद स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा विशेषज्ञ, प्रशासनिक व तकनीकि अधिकारी बेटियों को कॅरियर, बालिका स्वास्थ्य, कोविड-19 रोकथाम के सम्बंध में जागरूक कर उनका आत्मविश्वास और हौसला बढ़ाने के लिये उनके साथ संवाद करेंगे।

 

 

इसके अतिरिक्त राजकीय बालिका विद्यालय, कुस्तला की 15 बेटियों को रणथम्भौर टाइगर पार्क की सफारी करवा कर उन्हें वन और वन्य जीवों के महत्व और इनके संरक्षण के लिये जिले में किये जा रहे प्रयासों, अभियानों की जानकारी दी जायेगी। इसी प्रकार अन्य ब्लॉक के विद्यालयों में ब्लॉक एवं जिला स्तरीय अधिकारी पहुंचकर बेटियों से संवाद करेंगे।

 

Under innovation, daughters of Kustala Rabamavi will visit Ranthambore Park on Saturday

 

चिकित्सा विभाग के अधिकारी एवं चिकित्सक बेटियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देंगे तथा उन्हें स्वास्थ्य एवं सफाई व हाइजीन के बारे में जागरूक करेंगे। इसी प्रकार अन्य विभागों के अधिकारी विभिन्न क्षेत्रों में कॅरियर निर्माण, कॅरियर बनाने के लिए किस प्रकार तैयारी करें तथा मजबूत हौंसले रखते हुए लक्ष्य निर्धारित कर कडी मेहनत से सफलता प्राप्त करने का संदेश देंगे।

 

 

नवाचार के तहत जिला नोडल अधिकारी एवं सहायक निदेशक महिला अधिकारिता रिचा चतुर्वेदी एवं सहायक नोडल अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मंजू जैन द्वारा सभी विद्यालयों में बेटियों के आगे बढने के मार्ग को प्रशस्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों से नवाचार को आगे बढ़ाने तथा समन्वित प्रयास करने का आग्रह किया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !