Saturday , 5 September 2026
Breaking News

पालनहार योजना में नाम जुड़वा कर दिलवाया सरकारी सुविधाओं का लाभ

अजनोटी निवासी अशोक मीना पुत्र गिर्राज प्रसाद मीना के लिए प्रशासन गांव के अभियान सुकूनभरा रहा। शिविर में अशोक को पालनहार योजना का लाभ मिला तथा अन्य योजनाओं का लाभ दिलवाया गया। अशोक ने पालनहार योजना में नाम जुड़वाने के लिये उपजिला कलेक्टर सवाई माधोपुर को प्रार्थ्रना पत्र प्रस्तुत किया तथा बताया कि दिव्यांग होने पर भी पालनहार योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। प्रार्थी के एक पुत्र व एक पुत्री है दोनों नाबालिग होने पर भी पालनहार योजना की राशि नहीं मिल रही है। इस पर शिविर प्रभारी ने प्रार्थना पत्र समाज कल्याण विभाग से जांच करवाई तो प्रकरण सही पाया गया। शिविर प्रभारी ने मौके पर ही प्रार्थी का पालनहार योजना में जुड़वाया।

 

 

 

 

प्रार्थी को पालनहार योजना के पत्र की प्रति मजमे आम में दी गई। प्रार्थी को जब पत्र की प्रति दी गई तो प्रार्थी बहुत खुश हुआ और उसका चेहरा भी खिल गया। अशोक ने माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार का दिल से आभार प्रकट करते हुए कहा कि मुझे अब पेंशन मिलेगी तथा मेरे बच्चे को पालनहार योजना का लाभ मी मिल पायेगा साथ ही अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। आज मेरा काम हुआ मैं बहुत खुश हूँ।

 

benefit got of government facilities joining the name in Palanhar scheme

 

 

प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत सोमवार को 5 ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर

 

 

प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत सोमवार को जिले की 5 ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन होगा। एडीएम सवाई माधोपुर ने बताया कि सोमवार को सवाई माधोपुर की चितारा, चौथ का बरवाड़ा की भगवतगढ़, बौंली की गालदकलां, वजीरपुर की रेण्डायल गुर्जर एवं बामनवास की फुलवाड़ा ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन होगा।

 

 

इसी प्रकार प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत नगर परिषद सवाई माधोपुर के वार्ड नंबर 23 से वार्ड नम्बर 28 के लिए अम्बेडकर भवन, शहर में तथा नगर परिषद गंगापुर सिटी के वार्ड संख्या 33 से 38 के लिए हायर सैकेण्डरी पार्क, गंगापुर सिटी में आयोजित होगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !