Sunday , 8 March 2026
Breaking News

शिक्षा सेतु योजना के तहत महिलाएं 30 रूपए में कर सकेंगी 10वीं एवं 12वीं की पढ़ाई

महिला अधिकारिता विभाग की शिक्षा सेतु योजना के अन्तर्गत शिक्षा सेतु योजना में राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल, जयपुर के माध्यम से ड्रॉप आउट बालिकाएं एवं औपचारिक शिक्षा से वंचित महिलाएं व बालिकाएं जिले के सन्दर्भ केन्द्रों के माध्यम से कक्षा 10 एवं कक्षा 12 में अपना नामांकन निर्धारित शुल्क 30 रुपए जमा करवाकर 1 जुलाई से 31 अगस्त, 2023 तक करवा सकेंगी। महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक अमित गुप्ता ने बताया कि कक्षा 10 में नामांकन के लिए न्युनतम आयु 14 वर्ष तथा कक्षा 12 में नामांकन के लिए न्युनतम आयु 15 वर्ष एवं 10 वीं कक्षा उर्तीर्ण होना आवश्यक है।

 

Under the Shiksha Setu Yojana, women will be able to do 10th and 12th studies for 30 rupees in rajasthan

 

उन्होंने बताया कि जिले में कुल 9 सन्दर्भ केन्द्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सवाई माधोपुर, राजकीय बालिका सीनियर सैकण्डरी विद्यालय सवाई माधोपुर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, साहुनगर (नॉडल केन्द्र) सवाई माधोपुर, राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल, गंगापुर सिटी, राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल खण्डार, राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल बौंली, राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल बामनवास खुर्द, न्यू शाहीन पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल बैरखंडी बामनवास एवं अखिल शिक्षा निकेतन सीनियर सैकण्डरी स्कूल पिपलाई बामनवास है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !