Sunday , 7 June 2026
Breaking News

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत “वन वर्ल्ड वन हेल्थ” विषय पर आयोजित होगा

संत निरंकारी मिशन द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मिशन की विभिन्न शाखाओं में योग दिवस वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत “वन वर्ल्ड , वन हेल्थ” विषय अनुसार प्रातः 6.00 बजे से स्थानीय योग प्रशिक्षकों के निर्देशन द्वारा खुले स्थानों एवं पार्कों में आयोजित किया जाएगा।

 

मीडिया सहायक प्रज्जवल प्रजापति ने बताया की सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के निर्देशन में जहां आध्यात्मिक जागरूकता को अधिक महत्व दिया जा रहा है वहीं समाज कल्याण के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, बाल विकास, युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक मागदर्शन देने हेतु अनेक परियोजनाओं को क्रियान्वित रूप से संचालित किया जा रहा है। मिशन इन गतिविधियों के लिए सदैव सराहा एवं प्रशंसा का पात्र भी रहा है।

 

International Yoga Day will be organized on the principle of Vasudhaiva Kutumbakam One World One Health

 

सत्गुरु माता जी का यही कहना है कि हम सभी में आध्यात्मिक जागृति तभी संभव है जब हम शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ हो तभी हम सभी का संपूर्ण सर्वांगीण विकास हो सकता है। अतः हमें समय समय पर स्वास्थ्य जागरूकता हेतु भी अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहिए ताकि हम तन एवं मन से स्वस्थ रह सके। योग दिवस कार्यक्रम का विशाल रूप में आयोजन संपूर्ण भारतवर्ष के 400 से अधिक स्थानों पर, संत निरंकारी मण्डल के सचिव जोगिन्दर सुखीजा जी के निर्देशन में उत्साहपूर्वक किया जायेगा।

 

जैसा कि विदित है कि वर्ष 2015 से ही संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउन्डेशन द्वारा “योग दिवस” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अतः ऐसे स्वास्थ्यवर्धक कार्यक्रमों का उद्देश्य यही है कि हमें भागदौड़ वाली जिदंगी में अपनी सेहत पर और ध्यान देते हुए उसे बेहतर एवं उत्तम बनाते हुए अच्छा जीवन जीना है।

 

Sant Nirankari Mission

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !