शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर में स्नातक प्रथम वर्ष बी.ए., बी.एस.सी (जीव विज्ञान व गणितं), बी़.काॅम सत्र 2020-21 में प्रवेश आवेदन की प्रक्रिया 28 जुलाई से प्रारम्भ हो चुकी है।

प्राचार्य डाॅ. ओ.पी. शर्मा ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष में आवेदन फाॅर्म भरने की अन्तिम तिथि 11 अगस्त निर्धारित है। आवेदन की प्रक्रिया एचटीई डाॅट राजस्थान की वेबसाईट (काॅलेज शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार) पर जाकर पूरी कर सकते है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया