Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

राशन की दुकानों और बैंक शाखाओं पर एडवाइजरी की पालना के निर्देश

राशन की दुकान और बैंक शाखा में बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है। यहाॅं कोरोना संक्रमण को राकने के लिये जिला कलेक्टर ने दिशा-निर्देश जारी किये हैं।
सरकारी सूत्रों के अनुसार एडीएम ने बताया कि जिले में स्थित बैंक शाखाओं और राशन की दुकानों पर सोशल डिस्टेन्सिंग और फेस मास्क की पूर्ण पालना नहीं होने का फीडबैक मिलने पर ये निर्देश जारी किये गये हैं।
सभी बैंक ब्रान्च मैनेजर और राशन डीलर सुनिश्चित करेंगे कि उपभोक्ता ने फेस मास्क/फेस कवर से नाक व मुंह पूर्ण रूप से ढका हुआ है। उपभोक्ता द्वारा ऐसा नहीं करने के बावजूद उसे परिसर में प्रवेश करने दिया गया तो जिम्मेदारी निश्चित कर कठोर कार्रवाई की जायेगी। यहाॅं उपभोक्ताओं द्वारा निर्धारित 6 फीट की दूरी के सोशल डिस्टेन्सिंग की पालना करवाना भी ब्रांच मैनेजर और डीलर की जिम्मेदारी होगी।

Instructions for curing advisory on ration shops and bank branches

बैंक ब्रान्च और राशन दुकान के प्रवेश द्वार पर साबुन, हैण्डवाॅश या सेनिटाईजर रखा जायेगा तथा प्रत्येक व्यक्ति, उपभोक्ता को इसके इस्तेमाल के पश्चात ही प्रवेश दिया जायेगा। सभी बैंक ब्रान्च और राशन दुकान पर सोशल डिस्टेन्सिंग की पालना के लिय निर्धारित 6 फीट की दूरी पर गोले का आकार बनाये जाये। इन जगहों पर कोरोना जागरूकता संदेश के बोर्ड या पेास्टर लगवाना सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये गये हैं।
इन निर्देशों की सख्ती से पालना करवाने का उत्तरदायित्व जिला रसद अधिकारी तथा लीड बैंक अधिकारी का होगा। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासन पाया जाता है तो संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई होगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !