जिले में आशा सहयोगिनी के रिक्त पदों को भरने के लिए आशा सहयोगिनी का चयन 2 अक्टूबर को होगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तेजराम मीना ने जिले की समस्त एएनएम व आशाओं को निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने आने क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को आशा सहयोगिनी के पद हेतु आवेदन करने के लिए प्रेरित करें ताकि जिले में जितने भी रिक्त पद हैं उन्हें 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभाओं में शत प्रतिशत भरा जा सके। इसमें महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नोडल के रूप से कार्यवाही की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने संबंधित सीडीपीओ (बाल विकास परियोजना अधिकारी) कार्यालय में अपना आवेदन जमा करवा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि इस 2 अक्टूबर को विशेष ग्राम सभा में आशाओ के चयन नहीं हुए तो फिर 26 जनवरी 2021 को ही चयन हो पाएंगे।

जिला आईईसी समन्वयक प्रियंका ने बताया कि आशा सहयोगिनी के रूप में चयन हेतु महिला के घर में शौचालय होने व उसका नियमित प्रयोग किए जाने संबंधी घोषणा आवेदन पत्र के साथ संलग्न होनी चाहिए। महिला का विवाहित होना तथा 10वीं पास होना आवश्यक है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में आवेदन करने वाली महिला जिस आँगनवाडी क्षेत्र के लिए आवेदन करे वह उस राजस्व गांव की निवासी होनी चाहिए व शहरी क्षेत्र में आवेदन करने वाली महिला जिस आँगनवाडी केंद्र के लिए आवेदन कर रही है वह उसी वाॅर्ड की निवासी होनी चाहिए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया