Thursday , 23 April 2026
Breaking News

ग्राम विकास अधिकारी जितेन्द्र शर्मा को किया निलम्बित

ग्राम पंचायत शिवाड़ ग्राम विकास अधिकारी जितेन्द्र कुमार शर्मा को उच्च अधिकारीयों के आदेशों की अवहेलना करने एवं अनुशासनहीनता करने पर तत्काल प्रभाव से जिला परिषद सवाई माधोपुर कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार ने निलम्बित करते हुए उनका मुख्यालय जिला परिषद कार्यालय सवाई माधोपुर किया है।

Village development officer Jitendra Sharma suspended

आदेश मे बताया है कि मुख्यालय जिला परिषद सवाई माधोपुर द्वारा 25 सितम्बर को जितेन्द्र कुमार शर्मा ग्राम विकास अधिकारी शिवाड़, पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा को प्रशासनिक कारणों से आदेशों की प्रतीक्षा मे एपीओ कर, मुख्यालय जिला परिषद सवाई माधोपुर किया गया था। लेकिन ग्राम विकास अधिकारी जितेन्द्र कुमार शर्मा ने सम्बन्धित आदेश लेने से मना कर दिया। विकास अधिकारी पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा रामअवतार मीणा द्वारा इसकी सूचना मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सवाई माधोपुर सुरेश कुमार को देने पर उच्च अधिकारियों के आदेशों की स्पष्ट अवहेलना करने एवं अनुशासनहीनता करने पर जितेन्द्र कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलम्बन किया साथ ही मुख्यालय जिला परिषद कार्यालय सवाई माधोपुर कर दिया गया।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !